Breaking News :
>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित
उत्तराखण्ड

भारत-नेपाल के बिगड़ते रिश्तों ने सीमावर्ती लोगों की चिंता बढ़ा दी

भारत-नेपाल के तराई क्षेत्र में रहने वाले मधेशी व भारतीय लोगों के बीच रोटी बेटी का संबंध है। दोनों देशों के बिगड़ते रिश्तों के बीच इनको आवागमन पर प्रतिबंध लगने का डर सताने लगा है। सबसे ज्यादा डर उन परिवारों को है, जिन्होंने अपने बेटे या बेटियों की शादियां इन दोनों देशों में की है।

नेपाल में संपत्ति के मालिक भी हैं तमाम भारतीय नागरिक

नेपाल सीमा से सटे ग्राम मिश्रौलिया निवासी बिस्मिल्लाह ने बेटी की शादी नेपाल के बटसार महेशपुर जिला नवलपरासी में की है। पहले दोनों देशों में लॉकडाउन और अब नेपाल से बिगड़ते रिश्ते के कारण उनकी बेटी कई महीने से मायके नहीं आ सकी है। अब डर सता रहा कि कहीं आने जाने पर प्रतिबंध न लग जाए। सीमावर्ती बहुआर बाजार में आभूषण की दुकान करने वाले अंबरीश वर्मा का कहना है कि कभी ऐसा नहीं लगा कि भारत नेपाल अलग हैं। उनके ज्यादातर ग्राहक नेपाल के ही हैं। बिगड़ते रिश्तों को देखकर दुख होता है।

भारत व नेपाल के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध है। दोनों देशों के लोगों के बीच व्यापारिक व सामाजिक संबंध भी व्यापक है। सीमा पर स्थिति पूरी तरह से सामान्य है। – डा. उज्ज्वल कुमार, डीएम, महराजगंज 

गोरखा सैनिकों समेत 375 लोग पहुंचे भारत

भारत-नेपाल के नागरिकों का अपने वतन आने का सिलसिला लगातार जारी है। शनिवार को नेपाल के गुल्मी, लुंबिनी, बुटवल, नवलपरासी आदि स्थानों में कार्यरत 335 भारतीय भारत पहुंचे। इसी क्रम में छुट्टियों में अपने निवास स्थान गए। गोरखा रेजिमेंट के 40 सैनिक भी सोनौली सीमा से भारत में प्रवेश किए। जहां प्रवेश द्वार पर चिकित्सकों ने सभी की थर्मल स्‍क्रीनिंग कर आब्रजन कार्यालय में रजिस्ट्रेशन कराया। वहां से बसों से नागरिकों व सैनिकों को गंतव्य की ओर रवाना किया गया।  दूसरी तरफ भारत के विभिन्न हिस्सों में मजदूरी करने वाले 240 नेपाली नागरिक अपने वतन पहुंचे।

गोरखा सैनिकों का नेपाल से भारत वापसी का सिलसिला लगातार जारी है। लॉकडाउन के पूर्व सभी सैनिक छुट्टी मनाने अपने घर नेपाल चले गए थे। उसके बाद सीमा सील होने के कारण वह अपने देश में फंसे थे। हफ्ते भर से आवागमन में ढील मिलने के बाद सीमा के रास्ते उनका आवागम जारी हुआ है। इसी क्रम में नेपाल के गुल्मी, लुंबिनी, बुटवल, नवलपरासी आदि स्थानों में कार्यरत 230 भारतीय सोनौली सीमा से भारत में प्रवेश किए। जहां प्रवेश द्वार पर चिकित्सकों ने सभी की थर्मल स्क्रीङ्क्षनग कर आव्रजन कार्यालय में रजिस्ट्रेशन कराया। दूसरी तरफ भारत के विभिन्न शहरों में कार्यरत 267 नेपाली नागरिक अपने वतन पहुंच गए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!