Breaking News :
>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की
उत्तराखण्डक्राइम

रिश्तों की मर्यादा को किया तार-तार, बुआ की बेटी के साथ जबरन दुष्कर्म करता रहा अधेड़, मामले का हुआ खुलासा 

आकाश ज्ञान वाटिका, 06 जुलाई 2023, गुरूवार, रुड़की। एक अधेड़ अपनी बुआ की बेटी को डरा धमकाते हुए दुष्कर्म करता रहा। मामला खुलने पर स्वजन युवती को लेकर कोतवाली सिविललाइंस पहुंचे। इस दौरान आरोपित से युवती पक्ष की हाथापाई हो गई। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया। रुड़की में रहने वाले हरियाणा के पानीपत निवासी व्यक्ति की बुआ भी रुड़की में रहती है और अधेड़ की बेटी की ससुराल भी रुड़की में है। आरोप है कि पिछले कुछ समय से अधेड़ ने अपनी बुआ की लड़की को डरा धमका कर उसके साथ जबरन संबंध और अश्लील वीडियो भी बनाए।

परिवार को नुकसान पहुंचाने का डर दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। युवती की कुछ समय बाद शादी होने वाली हैं। आरोपित उस पर शादी नहीं करने का भी दबाव बना रहा था। परेशान होकर युवती ने सोमवार को अपनी मां को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। अपने भतीजे की करतूत सुनकर महिला के भी पांव तले की जमीन खिसक गई।

महिला अपनी बेटी को लेकर कोतवाली पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपित को भी कोतवाली बुला लिया। इसी दौरान वह युवती की गलती निकालने लगा। इसे लेकर दोनों पक्षों में नोकझोंक और हाथापाई हो गई। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया। वरिष्ठ उप निरीक्षक अभिनव शर्मा ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!