Breaking News :
>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश
ताज़ा खबरेंदेश

कोरोना संक्रमण से देश में हर तरफ मौत का तांडव, मौतों का कुल आंकड़ा आंकड़ा 2,01,172

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 अप्रैल 2021, बुधवार, नई दिल्ली। सोमवार को कोरोना संक्रमण के मामलों में मामूली गिरावट के बाद मंगलवार को नए मामलों में तेज वृद्धि देखी गई। बुधवार को स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में 3,60,960 नए मामले आए। इस दौरान 3,293 लोगों की मौत से देश में कोरोना से अब तक हुई मौतों का आंकड़ा बढ़कर दो लाख से अधिक हो गया। ऐसा पहली बार है जब कोरोना से इतनी तादाद में मौतें हुईं और नए मामले सामने आए। रात 12 बजे तक मिली ताजा जानकारी के अनुसार 3.62 लाख से अधिक मामले सामने आने से देश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,79,88,637 हो गई। देश में फिलहाल सक्रिय मामले बढ़कर 29,78,709 हो गए हैं। वहीं 3,293 मौतों से कुल मृतक संख्या 2,01,172 हो गई। इस दौरान 2,62,039 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। इस तरह अब तक कुल 1,48,07,704 लोग इस बीमारी से निजात पा चुके हैं।

इन नए मामलों के साथ लोगों के ठीक होने की दर घटकर 82.54 फीसद और मृत्यु दर 1.12 फीसद हो गई है। कोरोना ने 7 अगस्त को 20 लाख का आंकड़ा पार किया था। इसी तरह 23 अगस्त को 30 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ के आंकड़े को पार कर गया। जबकि 19 अप्रैल तक देश में 1.50 करोड़ संक्रमित हो चुके हैं।

बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के जो नए मामले सामने आए हैं उनमें से 69.1 फीसद मामले सर्वाधिक प्रभावित दस राज्यों के हैं। इन राज्यों में महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, बंगाल, तमिलनाडु, गुजरात और राजस्थान हैं। महाराष्ट्र में सबसे अधिक दैनिक नए मामले 48,700 दर्ज किए गए हैं। इसके बाद उत्तर प्रदेश में 33,551 और कर्नाटक में 29,744 नए मामले सामने आए। बीते 24 घंटों में 3,285 लोगों की मौत हुई उनमें सर्वाधिक 895 लोग महाराष्ट्र के हैं। इसके बाद दिल्ली में 381, उत्तर प्रदेश में 264, छत्तीसगढ़ से 246, कर्नाटक में 180, गुजरात में 170 और राजस्थान में 121 लोगों की मौत हुई।

इंडियन काउंसिल आफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के अनुसार देश में अब तक 26,09,79,877 नमूनों की जांच की जा चुकी है। अकेले सोमवार को 16,58,700 नमूनों की जांच की गई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!