Breaking News :
>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश>>एम्स ऋषिकेश चोरी कांड का खुलासा, आंध्र प्रदेश का शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के गहने बरामद>>देहरादून में आईएफएस 2024 बैच का दीक्षांत समारोह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए सफलता के मंत्र>>डायबिटीज का बढ़ता खतरा: मिठाई ही नहीं, ये आदतें भी बना सकती हैं मरीज>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड>>एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील>>जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व के कारणों की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण>>दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026>>शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- 17 पदकों के साथ 10वें स्थान पर भारत
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

“वह दिन दूर नही जब भारत फिर से सोने की चिड़ियां कहलायेगा” : राजू बिष्टा

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 अप्रैल 2022, रविवार, देहरादून। भारतीय जनता पार्टी विचार आधारित पार्टी है। हम एक विचार को लेकर चले और आगे बढ़ रहे हैं, इसीलिए अब हम दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है जो कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का विषय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अब वह दिन दूर नही जब भारत फिर से सोने की चिड़िया चिड़िया कहलायेगा और विश्व गुरु बनेगा यह बात भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री व असम दार्जलिंग के सांसद राजू बिष्टा ने पटेल नगर में आयोजित माइक्रो डोनेशन कार्यक्रम में कही।

राजू बिष्टा ने कहा उत्तराखंड के युवाओं में बहुत क्षमता है ओर उसी क्षमता के बलबूते उत्तराखंड में फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी। उन्होंने कहा इस पार्टी में जो लोग मेहनत से काम करते उन्हें एक दिन अवश्य सफलता मिलती है और यह सब भाजपा में ही हो सकता है मोदी जी के नेतृत्व में देश बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है पूरी दुनिया आज भारत को मान और सम्मान के साथ देखती है
सांसद राजू बिष्टा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सोने की चिड़िया व विश्व गुरु बनेगा। भाजयुमो कार्यकर्ता भाजपा के विचारधारा को पहुँचाने हेतु न सिर्फ हर गाँव हर घर जायेंगे बल्कि उनसे संवाद कर उन्हें माइक्रो डोनेशन अभियान से जोड़ने के लिए प्रेरित करते हुए 5 रुपये से 1000 रुपये तक दान के रूप में लेंगे। जिसकी सफलता के लिए प्रदेश के सभी जिला और मंडलों में माइक्रो डोनेशन कैम्प लगाये जा रहे हैं।

सांसद राजू बिष्टा ने कहा कि हम युवा कार्यकर्ताओं का सौभाग्य है की हमें विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा से जुड़ने का अवसर प्राप्त हुआ। इस हेतु पार्टी के राष्ट्रवादी विचारधारा से हर युवाओं को जोड़ने और उसे मजबूत बनाने के लिये हम अपने आस पास, कॉलेज, मंडल, शक्ति केंद्र बूथों पर युवाओं को प्रोत्साहित करें।

प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा की टीम ने उत्तराखंड का मिथक तोड़ने का काम किया है और फिर से प्रदेश भाजपा की सरकार बनाने में युवा मोर्चा ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता इस सूक्ष्म दान अभियान को निचले स्तर तक ले जाएगा।

कुंदन लटवाल ने कहा भारतीय जनता पार्टी एक लोकतांत्रिक पार्टी है जो अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से शक्ति और ऊर्जा प्राप्त करती है न कि किसी विशेष परिवार से। आज लाखों युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, भाजपा पार्टी को अपना परिवार मानते हैं, इसे मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं ।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने माइक्रो डोनेशन के विषय में बोलते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में इसका महत्व है, साथ ही पार्टी को आगे बढ़ाने व चलाने के लिए भी यह आवश्यक है। उन्होंने कहा माइक्रो डोनेशन धन संग्रह करने का माध्यम नहीं है बल्कि लोगों को जोड़ने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से हमें लोगों को जनभावनाओं से जोड़ना है।

नेहा जोशी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा संगठन आधारित पार्टी है, जो समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की अपेक्षाओं पर खरे उतरने का आह्वान किया।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष और माइक्रो डोनेशन के संयोजक सौरभ थपलियाल ने कहा माइक्रो डोनेशन के माध्यम से हमने ज्यादा से ज्यादा लोगो को अपनी पार्टी से जोड़ना है। उन्होंने कहा हम ऐसी पार्टी के सदस्य है जो आम आदमी की चिंता करती है। उन्होंने कहा हमारी पार्टी के निरंतर चलने वाले कार्यक्रमों का उदाहरण देते हुए कहा कि विरोधी दल जब तक हमारे एक कार्यक्रम की समीक्षा करते हैं, तब तक हमारा अगला कार्यक्रम आरंभ हो जाता है, वह पीछा ही करते रह जाते हैं।

कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री रंजन बर्गली, हरजीत सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन जोशी, विपुल मंदोली, सागर गोयल, प्रदेश मंत्री दिव्य राणा, सुधीर जोशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोज पटवाल, संजीव चौहान, अंशुल चावला आशीष रावत और युवा मोर्चा के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!