Breaking News :
>>महाराज के अथक प्रयासों से 12341.56 लाख की स्यूंसी झील की टेण्डरिंग प्रक्रिया शुरू>>मुख्यमंत्री धामी से रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, पीटर पार्कर पर मंडराया नया खतरा>>स्वस्थ, ऊर्जावान और अनुशासित युवा ही राज्य एवं देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है- मुख्यमंत्री>>विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली गति>>SIR अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ली राजनैतिक दलों की राय>>50 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>50 बीघा में काटी जा रही अवैध कॉलोनी पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>साल में दो बार लिया जाएगा P-SAT, हर शनिवार होगी वर्चुअल ट्रेनिंग : रेखा आर्या>>धामी कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर>>योग भारत की प्राचीन संस्कृति और ज्ञान परंपरा का अमूल्य उपहार है : ऋतु खण्डूडी>>मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ किया योगाभ्यास>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सैनिक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट के कार्यालय का किया शुभारंभ>>कैबिनेट बैठक में दिवंगत मेजर जनरल खंडूड़ी और जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का रखा गया मौन>>जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में ग्रामीण विकास कार्यों की समीक्षा, जनसमस्याओं के समाधान पर जोर>>मेरठ से ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, हाईस्पीड कनेक्टिविटी का सपना होगा साकार>>उत्तराखंड जल्दी बनेगा ‘पूर्ण साक्षर’ राज्य, कैबिनेट में रखा जाएगा प्रस्ताव : डॉ. धन सिंह रावत>>मुख्यमंत्री धामी के विजन को एमडीडीए ने दी रफ्तार, बंशीधर तिवारी का एक्शन मोड : ‘हरियाली भी, बुलडोजर भी’>>दिव्यांगजनों को व्हील चेयर एवं सहायक उपकरण वितरित
सम्पादकीय

यह खतरा बढ़ रहा है

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 जुलाई 2023, मंगलवार, देहरादून। कनाडा में खालिस्तान समर्थकों की गतिविधियां बढ़ती जा रही हैं। अब दो भारतीय राजनयिकों को धमकी दिए जाने की खबर है। इस संबंध में लगाए गए पोस्टरों के कारण यह मामला दोनों देशों के बीच कूटनीतिक तनाव का भी रूप ले चुका है। देखते-देखते “खालिस्तान” का साया फिर संगीन हो गयाहै, इस बात के साफ संकेत हैं। पिछले दिनों ब्रिटेन और अमेरिका में भारतीय राजनयिक ठिकानों पर हमले हुए थे। इस बीच पंजाब में अमृतपाल की परिघटना हुई। अभी सोमवार को ही विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत ने मित्र देशों से खालिस्तानी ताकतों पर लगाम लगाने को कहा है। इस सिलसिले में उन्होंने जिन मित्र देशों का नाम लिया, उनमें अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैँ। लेकिन उसी रात यह खबर आई कि अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर खालिस्तान समर्थकों ने हमला किया है। हमले के बाद दूतावास में आग लग गई, जिस पर बाद में काबू पाया गया।

इसी बीच कनाडा में खालिस्तान समर्थकों की गतिविधियां बढ़ती जा रही हैं। अब दो भारतीय राजनयिकों को धमकी दिए जाने की खबर है। इस संबंध में लगाए गए पोस्टरों के कारण यह मामला दोनों देशों के बीच कूटनीतिक तनाव का भी रूप ले चुका है। कनाडा में आठ जुलाई को खालिस्तान समर्थक “एक बड़ी रैली” निकालने की तैयारी कर रहे हैं।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक “खालिस्तान फ्रीडम रैली” टोरंटो में निकाली जानी है। रैली का अंत शहर में भारत के वाणिज्य दूतावास के सामने करने की योजना है। कनाडा सरकार ने कहा है कि भारतीय राजनयिकों की पूरी सुरक्षा की जाएगी। लेकिन सवाल वो नहीं है। सवाल है कि ऐसी भारत विरोधी ताकतों को खुलेआम अपनी गतिविधियां चलाने की इजाजत क्यों दी जा रही है। रैली से जुड़े कुछ पोस्टर सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनमें कनाडा में दो भारतीय राजनयिकों को धमकी दी गई है।

इनमें से एक पोस्टरमें टोरंटो में भारतीय काउंसल जनरल अपूर्व श्रीवास्तव पर खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप लगाया गया है। निज्जर खालिस्तान टाइगर फोर्सेस नाम के एक संगठन का मुखिया था। पिछले महीने उसकी कनाडा के राज्य ब्रिटिश कोलंबिया में एक गुरुद्वारा के अंदर हत्या कर दी गई थी। अब यह भारत सरकार के लिए गंभीर मंथन का विषय है कि इस उभरती चुनौती को कैसे इसी मौके पर दबाया जाए? इस मामले में कोई ढिलाई आगे चल कर महंगी साबित हो सकती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!