Breaking News :
>>मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी>>एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील>>डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश>>श्रीकृष्ण जन्म की दिव्य लीला ने मोहा मन, मध्यरात्रि में अभिषेक के साथ गूँजा “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की”>>‘अनघ (निष्पाप)–मेरी अपनी यात्रा’ : स्मृतियों की पगडंडी से जीवन के उजास तक>>10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला>>महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश>>नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित>>आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा>>देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट>>‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>शिक्षक : राष्ट्र के भविष्य के शिल्पकार>>शिक्षक नई पीढ़ी के मार्गदर्शक, राष्ट्र एवं समाज निर्माण में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है- सीएम धामी>>केदारनाथ धाम के लिए 15 सितंबर से फिर शुरू होगी हेली सेवा, 7 सितंबर से बुक होंगे टिकट>>भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, धर्म, कर्तव्य और कर्म के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है- मुख्यमंत्री>>महाराज ने की नेपाल के राजदूत से भेंट, हर संभव मदद कर दिया भरोसा>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत>>बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने सीएम धामी से की मुलाकात, द्वितीय चरण की तैयारियों की दी जानकारी>>कोटद्वार में आधार सेवा केंद्र शुरू, अब आधार सेवाओं के लिए नहीं जाना पड़ेगा अन्य शहर>>बच्चे की हाइट नहीं बढ़ रही? सिर्फ खान-पान को न मानें वजह, इन संकेतों पर दें खास ध्यान
देश

दाह-संस्कार को लकड़ियां पड़ रहीं कम बिहार में लू से तीन दिन में बिछ गयीं 246 लाशें,

मौसम के प्रकोप से बिहार में तीन दिनों में 246 लोगों की मौत हो चुकी है। भीषण गर्मी और लू से पूरा जनजीवन अस्त व्यस्त है। कई जिलों में धारा 144 लागू कर दी गई है।

पटना। मगध व शाहाबाद क्षेत्र में लू ने सोमवार को भी 42 लोगों की जान ले ली। वहीं मुंगेर में 05 व नालंदा, पटना, वैशाली, छपरा, बेगूसराय, बक्सर व अरवल में 17 लोग लू के शिकार हुए हैं। मधेपुरा में भी लू से दो मौत होने की बात सामने आई है। लू से मौत का यह सिलसिला थम नहीं रहा। तीन दिन में लू से अब तक 246 लोगों की मौत हो चुकी है। उनके दाह संस्‍कार के लिए लकडि़यां भी कम पड़ती दिख रहीं हैं।

लू को देखते हुए गया, गोपालगंज, सीतामढ़ी सहित कई जिलों में धारा 144 लागू कर दी गई है। वहीं, श्रम विभाग के आदेश के मुताबिक कोई भी श्रमिक सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक काम नहीं करेगा।

सोमवार को गया में आठ और औरंगाबाद में पांच लोगों की लू से मौत हो गई। औरंगाबाद में शनिवार से रविवार तक 69 लोगों की मौत हो चुकी थी। यहां मरीजों के आने का सिलसिला जारी है। यहां करीब सौ मरीज अभी भी भर्ती हैं।

वहीं, मगध मेडिकल कॉलेज, गया में 106 मरीज भर्ती थे। गया में पांच लोगों की मौत की पुष्टि मगध मेडिकल कॉलेज ने की है, जबकि तीन अन्य की स्वास्थ्य केंद्रों में मौत हुई है। इसके पहले दो दिन बिहार में 62 और 118 लोगों की मौत लू से हो गयी थी।

वहीं नवादा के सदर अस्पताल प्रशासन ने तीन की मौत की आधिकारिक पुष्टि की है, जबकि विभिन्न स्रोतों से मिली जानकारी के अनुसार यह संख्या दस है। औरंगाबाद के सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र प्रसाद ने अपने यहां पांच की मौत की पुष्टि की है।

सासाराम में भी स्थानीय स्रोत 17 लोगों की मौत बता रहे, इसका रिकॉर्ड भी है। लेकिन सिविल सर्जन डॉ. जनार्दन शर्मा ने पांच के ही मरने की आधिकारिक पुष्टि की है। दरअसल, पूरे क्षेत्र में अफरातफरी मची हुई है। मौत के जो आधिकारिक रिकॉर्ड हैं, उससे कहीं ज्यादा खतरनाक स्थिति है।

सुदूर ग्रामीण इलाकों में कई मौतें हुई हैं, जिसका अस्पताल में रिकॉर्ड नहीं है, लेकिन स्थानीय मुखिया आदि उसकी पुष्टि कर रहे। सोमवार को सासाराम में ही पुलिस ने एक अज्ञात शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जिसमें मौत का कारण लू लगना दर्शाया है। एक दिन पहले गया के मानपुर में भी ऐसे ही एक व्यक्ति हो गई।

वहीं सोमवार को लू से नालंदा, हाजीपुर, छपरा, बेगूसराय, बक्सर व अरवल में सत्रह लोगों की मौत हो गई। इनमें नालंदा में सात, अरवल में दो, वैशाली में तीन, पटना, बक्सर, छपरा, बेगूसराय व सोनपुर का एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। कई लोग आक्रांत हैं।

पिछले 48 घंटे में मुंगेर सदर अस्पताल में लू और डायरिया से पीडि़त पांच लोगों की मौत हो गई। मधेपुरा में भी सोमवार के लू की चपेट में आने से एक बालक और एक अधेड़ महिला की मौत हो गई।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मंगल पांडेय ने सोमवार को औरंगाबाद सदर अस्पताल और मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गया का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की मरीजों के इलाज के पुख्ता प्रबंध के निर्देश दिए। दोनों जगहों पर आठ-आठ अतिरिक्त डॉक्टरों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!