Breaking News :
>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा>>‘ड्यून 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सत्ता और युद्ध की नई जंग शुरू>>मानसून के दौरान बांधों एवं बैराजों से जुड़ी सूचनाओं की होगी रियल टाइम निगरानी>>पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता- गणेश जोशी>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने नारी पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>तीसरे दिन भी जारी रहा देहरादून महायोजना-2041 पर जनसंवाद>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, तीन निर्माण सील>>खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा>>सतपुली, स्यूंसी झील निर्माण से पैदा होंगे आजीविका के नए अवसर- महाराज>>देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, जुटेंगे देशभर के अल्पसंख्यक हुनरमंद>>मुख्यमंत्री धामी ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में लिया भाग>>सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री से भरपूर ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
उत्तराखण्ड

मोदी के नेतृत्व में देश का गौरव बढ़ा- धामी

महाराज बोले धारा 370 हटाना मोदी सरकार का सहासिक कदम

चौबट्टाखाल (पौड़ी)। ठगबंधन देश को बांटने की बात करते हैं। जबकि भाजपा सरकार ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक जोड़ने का काम किया। कांग्रेस झूठ बोलकर लोगों को बरगलाने का काम कर रही है। उक्त बात प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के डिग्री कालेज मैदान में पौड़ी गढ़वाल से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी अनिल बलूनी के समर्थन में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि यह सभी को इस बात का पता है और विश्वास है कि इस बार भी केन्द्र में भाजपा की सरकार बनने वाली है। पीएम मोदी के विकास कार्यों को देखकर अनिल बलूनी भारत की संसद में पहुंचने वाले हैं।

सीएम धामी ने कहा कि देश के पीएम मोदी के नेतृत्व में दुनिया में देश का गौरव बढ़ा है। उन्होंने जनता से गढ़वाल संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के समर्थन में वोट मांगते हुए विकास के लिए उत्तराखंड की पांचों सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियों को विजयी बनाने का आहवान किया। धामी ने पीएम मोदी की विकास योजनाओं और भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़े फैसले लेने की सराहना करते हुए कहा कि ठगबंधन देश को बांटने की बात करते है। जबकि भाजपा सरकार ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक जोड़ने का काम किया। कांग्रेस ने झूठ बोले, लोगों को बरगलाने का प्रयास किया।

जनसभा को संबोधित करते हुए चौबटाखाल विधायक और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने द्वारा क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों की जानकारी देते हुए लोगों को भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे शक्तिशाली पीएम हैं, जिनका लोहा आज सारा विश्व मान रहा है।

महाराज ने कहा कि मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर से धारा 370, 35ए हटाकर ऐतिहासिक और सहासिक कदम उठाया। जम्मू कश्मीर में 170 कानून जो पहले लागू नहीं थे उन्हें लागू कर दिया। कश्मीर में पंचायत चुनाव सफलता से सम्पन्न हुए। आतंकवाद खत्म हुआ और वहां शान्ति बनी हुई है। अयोध्या विवाद का भी मोदी सरकार में ही हल संभव हुआ और वहां पर भव्य राम मंदिर का निर्माण संभव हो सका। मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से मुक्ति दिलाई, मेक इन इंडिया की शुरुआत की गई। इसके अलावा मोदी सरकार ने जनधन योजना, पीएम गरीब कल्याण योजना, वंदे भारत ट्रेन, 80 नए एयरपोर्ट और संसद में महिलाओं को 33% आरक्षण के साथ-साथ देश के लोगों को नए संसद भवन की भी सौगात दी।

महाराज ने कहा कि चौबट्टाखाल में कई किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया गया। पंचायत को सशक्त करने के लिए अनेक पंचायत भवनों का निर्माण किया गया। 80 फीसदी पेयजल योजनाए पूर्ण हो चुकी हैं। 11 करोड़ के पर्यटन आवास बनाये गए हैं। उन्होंने जनता का आह्वान करते हुए अनिल बलूनी को भारी मतों से विजय दिलाने की अपील की। उन्होंने जनसभा के पश्चात गवांणी और सेडियाखाल में जन सम्पर्क कर जनता से भाजपा को वोट देने की भी अपील की।

इस अवसर पर गढ़वाल संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, मुख्यमंत्री के कॉर्डिनेटर दलबीर सिंह नेगी, प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला, भाजपा जिलाध्यक्ष सुषमा रावत, पूर्व प्रमुख पुष्कर जोशी, महिपाल सिंह रावत, सुरेंद्र बिष्ट, एकेश्वर ब्लॉक प्रमुख नीरज पांथरी, क्षेत्र प्रमुख प्रीति देवी, पूर्व प्रमुख नरेंद्र डंडियाल, मंडल अध्यक्ष सत्यराज, वेद प्रकाश वर्मा, शान्ति देवी, नरेंद्र टम्टा, दीप्ति रावत, भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता मौजूद थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!