Breaking News :
>>प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु से ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम ने की शिष्टाचार भेंट>>कोट और देवल में फूलों व सब्जियों की खेती से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था- जिलाधिकारी>>अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में>>बार-बार खाली पेट डकार आना कहीं किसी बीमारी का संकेत तो नहीं? जानिए इसके कारण>>दालचीनी की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार- गणेश जोशी>>गंगा में डूबे गाजियाबाद के युवक का शव पांच दिन बाद बरामद>>12 जून को रिलीज होगा ‘धमाल 4’ का ट्रेलर, अजय देवगन ने शेयर की जानकारी>>राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त- डीएम चौहान>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील>>सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए कड़े निर्देश>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित
ताज़ा खबरेंदेश

देश में आज 44 दिनों बाद कोरोना संक्रमण के मामलों में भारी गिरावट देखी गई; 24 घंटों में 1.86 लाख केस

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 मई 2021, शुक्रवार, नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण के कारण देश में फैले  महामारी की दूसरी लहर के प्रकोप से अब राहत मिलने लगी है। लगातार 44 दिनों बाद शुक्रवार को सबसे कम कोरोना संक्रमण के मामले आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटों में 1.86 लाख नए मामले दर्ज किए गए। वहीं पिछले 24 घंटे में 2,59,459 मरीजों ने कोविड-19 के खिलाफ जंग जीतने में सफलता हासिल की। कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक होने  के बाद इन्हें अस्पतालों से डिस्चार्ज कर दिया गया।

मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के नए मामलों का आंकड़ा 1,86,364 दर्ज किया गया वहीं 3,660 संक्रमितों की मौत हो गई। इसके बाद देश में अब तक संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 2,75,55,457 हो गई और मरने वालों का आंकड़ा 3,18,895 है। हालांकि अब तक कुल डिस्चार्ज किए गए संक्रमण से स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 2,48,93,410 है। वर्तमान में देश में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामलों का आंकड़ा 23,43,152 है। मंत्रालय ने संक्रमण के आंकड़ों को देखते हुए बताया, ‘साप्ताहिक संक्रमण का दर अभी  10.42 फीसद है और प्रतिदिन संक्रमण दर चार दिनों से लगातार दस फीसद से कम बना हुआ है।

16 जनवरी से शुरू किए गए वैक्सीनेशन अभियान के तहत देश में अब तक कुल 20,57,20,660 डोज दिए जा चुके हैं। भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 20,70,508 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 33,90,39,861 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। यह जानकारी  भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने आज दी।

दुनिया में महामारी के आंकड़ों की बात करें तो जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार यह  169,623,439 हो गया है और वैश्विक मौतों की संख्या  3,525,023 है । कोविड-19 की शुरुआत से अमेरिका में सबसे अधिक प्रकोप देखा गया जो अब तक जारी है। यहां अब तक कुल संक्रमण का आंकड़ा  33,999,680 है और मरने वालों की संख्या  607,726 हो गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!