Breaking News :
>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
देश

पाकिस्तान में इमरान सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है

जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान काफी समय से पाकिस्तान की सरकार को गिराने के लिए बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। अब जहां उनका मानना है कि पाकिस्तान की जनता ने सत्तारूढ़ शासन को हटाने के लिए JUI-F के अभियान को सफलतापूर्वक संगठित किया और अब इमरान सरकार अपने आखिरी दिन गिनना शुरू कर दे।

पाकिस्तान समाचार डॉन के मुताबिक, बन्नू में सिट-इन के प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए, जेयूआई-एफ प्रमुख ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) सरकार की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा या तो सरकार देश को संभालने में असमर्थ है या फिर किसी एजेंड़े के तहत देश को नष्ट करने का काम कर रही है। उन्होंने इस दौरान खस्ताहाल अर्थव्यवस्था का जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री इमरान खान पाकिस्तान के ‘गोर्बाचेव’ बनने की कोशिश कर रहे हैं। रहमान ने प्रधानमंत्री को चेतावनी दी और कहा, ‘आपकी जड़ें कट गई हैं, आप हिल गए हैं, अब अपने दिनों को गिनें।’ पार्टी के आजादी मार्च के बारे में बात करते हुए, जिसका समापन इस्लामाबाद में हुआ था, उन्होंने कहा कि JUI-F राजधानी में बिना किसी उद्देश्य के नहीं गया था, न ही यह बिना किसी उद्देश्य के लौटा।

र्थव्यवस्था हुई चौपट तो हटो इमरान खान

बता दें कि जेयूआई-एफ के हजारों कार्यकर्ताओं ने देशभर से आजादी मार्च निकाला था और इस्लामाबाद पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने 31 अक्टूबर से 13 नवंबर तक इमरान खान के इस्तीफ की मांग करते हुए धरना भी दे दिया था। उस दौरान मौलाना ने अपने संबोधन में कहा था कियुद्ध जारी रहेगा। हम पीछे नहीं हट सकते। सभी राजनीतिक दल हमारे संपर्क में हैं। डॉन न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, रहमान ने कहा कि जब उन्होंने बात की थी, तब भी विपक्षी दल कार्रवाई के अगले कदम के लिए बात कर रहे थे। मौलाना ने कहा कि हम सभी नेताओं के साथ विचार-विमर्श के बाद आगे बढ़ेंगे। उन्होंने दोहराया कि इमरान खान सरकार ने अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया है।

मौलाना ने सवाल किया कि वह(इमरान खान) अर्थव्यवस्था पर ध्यान देने में पूरी तरह से विफल रहे हैं। बीते साल गेहूं के उत्पादन में 30 फीसदी की कमी आई है। इसी तरह चावल के उत्पादन में 30-40 फीसदी की गिरावट आई है। जेयूआई-एफ सुप्रीमो ने कहा कि 15 लाख गांठ कपास लक्ष्य में से केवल 8 प्रतिशत का लक्ष्य हासिल किया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!