Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

पंजाब, राजस्थान और केरल से लेकर गुजरात की प्रदेश इकाईयों की चल रही खटपट को सुलझाने की कांग्रेस हाईकमान ने तेज की कसरत

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 जून 2021, शुक्रवार, नई दिल्ली। कांग्रेस हाईकमान ने पंजाब, राजस्थान और केरल से लेकर गुजरात की प्रदेश इकाईयों की चल रही खटपट को सुलझाने की कसरत तेज कर दी है और इस क्रम में सभी गुटों के बीच संतुलन बनाने के लिए सुलह फार्मूले के विकल्पों पर सहमति बनाने की मंत्रणा चल रही है। सुलह के फार्मूलों पर पार्टी रणनीतिकारों की राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से वार्ता लगभग अंतिम मुकाम पर पहुंच गई है और साफ संकेत हैं कि नवजोत सिंह सिद्धू तथा सचिन पायलट की नाराजगी दूर करने के लिए कांग्रेस हाईकमान जल्द ही इन दोनों मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेगा।

कांग्रेस की राज्य इकाईयों में जारी इस गहमागहमी के बीच ही गुरुवार को पंजाब के प्रभारी महासचिव हरीश रावत के साथ खैरा और उनके दो अन्य साथी विधायकों जगदेव सिंह कमालू और पिरमल सिंह ने राहुल से मुलाकात कर अपने दल पंजाब एकता पार्टी के कांग्रेस में विलय की प्रक्रिया पूरी करने की घोषणा की। खैरा ने आप नेता दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की आलोचना करते हुए कहा कि पंजाब के लिए जिन लोगों का दिल धड़कता है उन्हें कांग्रेस से जोड़ने के लिए वे पूरा प्रयास करेंगे। राहुल के साथ पंजाब को लेकर हुई बैठक को खैरा ने बेहद सार्थक करार दिया।

पंजाब और राजस्थान की उठापटक कांग्रेस हाईकमान की इस समय सबसे बड़ी सियासी चिंता का सबब बनी हुई है और इसलिए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा दोनों सुलह-समन्वय की कोशिशों की निरंतर समीक्षा कर रहे हैं।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह की सोनिया गांधी से इस हफ्ते के आखिर या अगले हफ्ते की शुरूआत में निर्णायक बैठक की रूपरेखा बनाई जा रही है ताकि पंजाब कांग्रेस के संकट का हल निकालते हुए सिद्धू को समायोजित करा उनकी वापसी करायी जा सके।

समझा जाता है कि कैप्टन मध्यमार्ग पर चलते हुए सिद्धू की सत्ता में सम्माजनक वापसी का रास्ता देने के लिए लगभग तैयार हो गए हैं मगर सूबे में समानांतर पावर सेंटर बनने की कोई गुंजाइश नहीं देना चाहते और इसलिए सिद्धू को भी कुछ हद तक लचीला होने के लिए समझाया जा रहा है। इसी तरह अशोक गहलोत की भी सोनिया गांधी के साथ यथाशीघ्र बैठक की संभावनाओं को नकारा नहीं जा रहा।

राजस्थान के खटपट को सुलझाने के लिए प्रियंका गांधी खुद पूरी तरह सक्रिय हैं और सचिन पायलट से सीधे संपर्क में हैं। वहीं केरल कांग्रेस संगठन और विधायक दल में हुए बड़े बदलाव से पनपे असंतोष को देखते हुए हाईकमान ने सूबे के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथेला को भी बातचीत के लिए दिल्ली बुलाया है। पिछली विधानसभा में नेता विपक्ष रमेश को नई विधानसभा में उनके पद से हटा दिया गया है और इसको लेकर उन्होंने अपनी नाराजगी खुले तौर पर जाहिर भी की थी और इसके मद्देनजर ही सोनिया और राहुल दोनों से उनकी मुलाकात होगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!