Breaking News :
>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह>>सीएम धामी ने रामनगर में ₹29.65 करोड़ की लागत से नवनिर्मित धनगढ़ी पुल का किया लोकार्पण>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>वीबी-जीरामजी योजना के तहत संवरेंगे खस्ताहाल विद्यालय- डाॅ. धन सिंह रावत>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण की जांच के आदेश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई- हेमंत द्विवेदी >>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना
उत्तराखण्डदेशदेहरादूनराजनैतिक-गतिविधियाँ

पंजाब का आम जनमानस असुरक्षित महसूस कर रहा : मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री धामी ने अमृतसर में प्रवासी उत्तराखंडियों के साथ किया संवाद

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 29 मई 2024, अमृतसर/ देहरादून। लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रचार में जुटे मुख्यमंत्री धामी ने अमृतसर में प्रवासी उत्तराखंडियों के साथ संवाद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सबसे मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। उत्तराखंडवासियों से मिलना मेरे अंदर ऊर्जा का संचार करता है। अमृतसर से तरणजीत सिंह सिंधू को भाजपा प्रत्याशी बनाकर आपकी सेवा के लिए भेजा है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते 10 वर्षो में देश को आगे बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने बिना रुके बिना थके देश की सेवा की है, भारत माता की सेवा की है। उनकी 10 वर्षो की तपस्या का फल मिलने का समय आ गया है। पंजाब के लोगों का समर्थन मोदी के साथ है। जनता का समर्थन भाजपा के पक्ष में दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के लोगों ने अकाली दल, कांग्रेस पार्टी, और आम आदमी पार्टी की सरकार देख ली है। इन सरकारों ने पंजाब के लिए कभी कोई काम नही किया। आम आदमी पार्टी की सरकार में ड्रग माफिया हावी हो गए हैं। पंजाब का आम जनमानस अपने को असुरक्षित महसूस कर रहा है। पंजाब के संसाधन दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के काम आ रहे हैं। पंजाब की जनता अब अपने को ठगा हुआ महसूस कर रही है। विपक्ष में सभी भ्रष्टाचारी पार्टियों का बोल – बाला है। 2014 से पहले हर दिन घोटाले होते थे, 2014 के बाद एक भी घोटाला सामने नही आया है। कांग्रेस, आम आदमी पार्टी विशेष वर्ग के लोगों को खुश करने में लगे हुए हैं। विपक्ष को वर्ग विशेष की चिंता ज्यादा है। पर देश की जनता का गठबंधन सीधा प्रधानमंत्री मोदी के साथ बना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 6 चरणों के मतदान में केवल और केवल भाजपा की लहर दौड़ रही है। आम आदमी पार्टी को वोट देने का मतलब है नशीले गैंग को बढावा देना। उत्तराखंड के भाई बहन हमेशा मोदी जी को समर्थन देते हैं। मोदी के नेतृत्व में कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं। देश में सीएए कानून लागू कर दिया गया है। कश्मीर से धारा 370 का खात्मा, तीन तलाक को बैन कर दिया गया है, भगवान श्री राम का अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण कार्य हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के हृदय में उत्तराखंड बसता है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की आजादी के बाद उत्तराखंड पहला राज्य बन गया है जहां सबसे पहले समान नागरिक संहिता लागू हो गया है। उन्होंने कहा समान नागरिक संहिता की गंगोत्री देवभूमि से पूरे देश में जायेगी। उन्होंने कहा उत्तराखंड में सख्त नकल विरोधी कानून, लैंड जिहाद पर कार्यवाही, दंगारोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून पर भी निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा देवों के आशीर्वाद से सिलक्यारा टनल में सफल रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हुआ। उत्तराखंड ने देश दुनिया में अपना मान सम्मान बढ़ाया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चार धाम यात्रा शुरू हो गई हैं। बड़ी संख्या में लोग चार धाम आ रहे हैं। वर्तमान समय में चार धाम यात्रा पूरी सुगमता पूर्वक चल रही है। ऑफ लाइन रजिस्ट्रेशन रोक दिया गया है। हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए भी रोप वे का निर्माण कार्य जारी हो गया है। मोदी के नेतृत्व में मानसखंड यात्रा पर भी तेजी से कार्य हो रहा है।

इस अवसर पर संजीव नेगी, राजेंद्र बिष्ट, बलवीर सिंह पुंडीर, दीपक रावत, भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, विनय रोहेला एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!