Breaking News :
>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की
उत्तराखण्डनैनीताल

चौफुला से चम्बलपुल तक सड़क की स्थिति का सीएम ने लिया संज्ञान व मण्डलायुक्त ने सीएम के निर्देशों के क्रम में मार्ग का किया निरीक्षण

➲ चौफुला से चम्बलपुल (1300 मीटर व लागत 03 करोड़ 54 लाख रूपये) तक सड़क निर्माण हेतु लोनिवि को प्राधिकरण से तत्काल जारी होगी धनराशि।

➲ चौफुला-ऊँचापुल-त्रिमूर्ति (04.5किमी) तक जल संस्थान, सिंचाई व लोनिवि के अधिकारियों के साथ आयुक्त दीपक रावत ने पैदल चलकर किया मार्ग का निरीक्षण।
➲ जलसंस्थान द्वारा पेयजल लाइन शिफ्टिंग के बाद ठीक से खुदान व भरान न करने पर सम्बन्धित अभियंता के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश।
➲ कार्य की गुणवत्ता व धीमी गति से कार्य पाए जाने पर जल संस्थान के जीएम व अधिशासी अभियंता को फाइल सहित बुलाया मण्डलायुक्त कैम्प में।

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 13 अप्रैल 2023, भवाली/नैनीताल। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में मण्डलायुक्त ने चौफुला से चम्बलपुल तक सड़क की स्थिति का जायजा लेते हुए लोनिवि को तत्काल सड़क निर्माण का कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बताया कि लोनिवि को उनके प्राकलन के अनुसार प्राधिकरण से धनराशि जारी कर दी जायेगी जिससे यथा शीघ्र सड़क निर्माण किया जा सके। लोनिवि द्वारा 03 करोड़ 54 लाख की लागत से 1300 मीटर सड़क का निर्माण कार्य किया जाएगा।

जल संस्थान द्वारा चम्बलपुल से चौफुला तक लंबित पड़े 250 मीटर मार्ग में पेयजल शिफ्टिंग का कार्य संतोषजनक व मानकों के अनुरुप नहीं किये जाने पर मण्डलायुक्त ने नाराजगी व्यक्त की। निरीक्षण के दौरान देखने को मिला कि विभाग द्वारा क्षेत्र में पेयजल लाइन शिफ्टिंग के बाद भरान व कूटान सही से नहीं किया गया है जिससे सड़क की स्थिति नाजुक बनी हुई है व क्षेत्रीय जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही सड़कों में पानी से भरे हुए गड्ढे, पेयजल लाईन लीकेज, चौफुला चौराहे में सिंचाई विभाग की खुली पड़ी नहर पर नाराजगी जताते हुए आज सांय तक हरहाल में मरम्मत करने के निर्देश दिए। मण्डलायुक्त ने जलसंस्थान की कार्यशैली पर गहरी नाराजगी व्यक्त की व सही से पेयजल लाइनों की कुटान और भरान न होने पर सम्बन्धित अभियंता के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए। विदित है कि जलसंस्थान द्वारा चंबल पुल से चौफुला तक के 1300 मीटर मार्ग में 03 करोड़ की लागत से पेयजल शिफ्टिंग का कार्य किया जाना था जिसमें से 250 मीटर का कार्य अवशेष है।

इसके पश्चात मण्डलायुक्त ने कठघरिया-ऊँचा पुल-कमलुवागांजा तक प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत हो रहे व्यावसायिक कार्यों का जायजा लेते हुए प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्मित व निर्माणाधीन भवनों का नक्शे के अनुरूप मिलान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नक्शों के अनुरूप भवन न पाए जाने पर सम्बन्धित के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। कठघरिया में दीनदयाल उपाध्याय कौशल विकास योजना के तहत दिए जा रहे व्यवसायिक प्रशिक्षण ले रहे बच्चों से मिले व उनका मनोबल बढ़ाया। साथ ही संस्था द्वारा दी जा रही सेवाओं व उनके कार्यों की विस्तार से जानकारी भी ली। इसके उपरान्त ग्रामप्रधान मनीष आर्या की शिकायत पर कठघरिया चौराहा पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर कमिश्नर दीपक रावत ने उपजिलाधिकारी हल्द्वानी को निर्देश दिए की एक सप्ताह में चौराहे से अतिक्रमण को हटाया जाए, ताकि चौराहे पर जाम की स्थिति पैदा न हो।

इस अवसर पर जीएम जल संस्थान डीके शर्मा, अधिशासी अभियंता सिचाई के.एस. बिष्ट, जल संस्थान एस.के. श्रीवास्तव, लोनिवि अशोक कुुमार चौधरी, अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, उपजिलाधिकारी हल्द्वानी मनीष सिंह, मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी व क्षेत्रीय लोग उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!