Breaking News :
>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
ताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

प्रियंका गांधी के झाड़ू लगाने पर असम के मुख्यमंत्री ने कसा तंज, कहा : ‘झाड़ू लगाना तो भारतीय परिवार का रोज का काम है’

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 अक्टूबर 2021, शनिवार, देहरादून। असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा ने प्रियंका गांधी के झाडू लगाने पर तंज कसा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि झाड़ू लगाना तो भारतीय परिवार को रोज का काम है। बता दें कि उत्तर  प्रदेश के लीखमपुर मामले में प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया था। इस दौरान उन्होंने झाड़ू लगाई थी। सोशल मीडिया पर उनका ये  वीडियो काफी वायरल भी हुआ था।

मुख्यमंत्री ने प्रियंका पर तंज कसते हुए कहा कि हाल ही में उत्तर प्रदेश में उन्हें  हिरासत में लिया गया था। प्रश्न पूछते हुए सीएम ने कहा, ‘ये कैसे खबर हो सकती है क्योंकि झाड़ूं लगाना तो भारत के हर परिवार में एक आम घरेलू प्रथा है। मैंने अपनी मां को फर्श पर झाड़ू लगाते देखा है। क्या आपने अपनी मां को फर्श पर झाडू लगाते नहीं देखा है ?

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रियंका गांधी द्वारा हिरासत में रहकर झाड़ू लगाना सोची समझी योजना थी। वरना कोई फोटोग्राफर कैसे वहां पर उनका वीडियो शूट करने के लिए मौजूद रहता। बता दें कि सोमवार को प्रियंका गांधी को सीतापुर में हिरासत में लिया गया था जब वह लखीमपुर में किसानों के परिवार से मिलने जा रही थी।

बता दें कि इससे पहले यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा था कि जनता प्रियंका गांधी को लायक बनाना चाहती है। ऐसे में कांग्रेस ने इस को मुद्दा बना लिया। आज यूपी के सभी जिलों में कांग्रेस झाड़ू लगाएगी। प्रियंका ने खुद ट्वीट कर इस बारे में जानकारी देते हुए कहा,’ आज उप्र के मुख्यमंत्री ने जातिवादी बयान देकर अपनी दलित विरोधी मानसिकता दिखाई। कल उप्र की सभी जिला कांग्रेस कमेटियां भगवान वाल्मीकि मंदिर में सफाई करेंगी। देश के करोड़ों दलितों और महिलाओं का अपमान भारत बर्दाश्त नहीं करेगा।’

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!