Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंधार्मिक

चारधाम यात्रा बुधवार, 1 जुलाई से खोल दी गई, पहले दिन यात्रियों में नहीं दिखा उत्साह

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 जुलाई 2020, बुधवार। कोरोना संकट के चलते ठप पड़ी चारधाम यात्रा का बुधवार से खोल दी गई, लेकिन पहले दिन यात्रियों में उत्साह नजर नहीं आ रहा है। किसी भी यात्री ने सुबह नौ बजे तक यात्रा के लिए पंजीकरण भी नहीं कराया।

चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड की वेबसाइट खोल दी गई

राज्य के निवासियों के लिए खोली गई यात्रा के लिए सभी तैयारियां पूरी करने का दावा है। हालांकि, चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड की वेबसाइट खोल दी गई है, लेकिन मंगलवार को एक भी पंजीकरण नहीं हुआ। उधर, बोर्ड का दावा है कि यात्रा के मद्देनजर बदरीनाथ में 600 और केदारनाथ में 50 यात्रियों के ठहरने का इंतजाम किया गया है।

साथ ही गंगोत्री व यमुनोत्री में यात्रा को लेकर चल रहे विरोध के मद्देनजर दोनों धामों पर नजर रखी जा रही है। केंद्र सरकार से धार्मिक स्थलों को खोलने की छूट मिलने के बाद उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम बोर्ड ने बीती 10 जून को चमोली, रुद्रप्रयाग व उत्तरकाशी जिलों के लोगों को अपने-अपने क्षेत्र के धामों में जाने की अनुमति दी थी। यह व्यवस्था 30 जून तक के लिए की गई थी।

सरकार और बोर्ड के मध्य बनी सहमति

अब सरकार और बोर्ड के मध्य बनी सहमति के अनुरूप एक जुलाई से केवल राज्य के निवासियों के लिए चारधाम यात्रा खोली गई है। यात्रा के लिए देवस्थानम बोर्ड की वेबसाइट पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। साथ ही श्रद्धालुओं को राज्य का निवासी होने का का प्रमाण भी देना है। इसके अलावा सुरक्षित शारीरिक दूरी के अनुपालन और मास्क पहनना भी अनिवार्य किया गया है।

इस बीच यात्रियों के पंजीकरण के मद्देनजर देवस्थानम बोर्ड ने मंगलवार को अपनी वेबसाइट खोल दी, लेकिन इसे लेकर कोई खास उत्साह नजर नहीं आया। मंगलवार शाम संपर्क करने पर बोर्ड के सीईओ रविनाथ रमन ने बताया कि वेबसाइट पर अभी किसी भी यात्री ने पंजीकरण नहीं कराया।

बोर्ड के सीईओ के मुताबिक बदरीनाथ व केदारनाथ धाम में सीमित संख्या में यात्रियों के ठहरने और भोजन का इंतजाम किया गया है। गढ़वाल मंडल विकास निगम के कक्षों के साथ ही होटल व निजी धर्मशालाओं में यह व्यवस्था की गई है। बदरीनाथ में छह सौ और केदारनाथ में 50 यात्री रात्रि विश्राम को रुक सकते हैं।

उन्होंने बताया कि यात्रा मार्ग व पैदल मार्गों पर स्थित होटल, ढाबों के संचालकों को भी इन्हें खोलने की अनुमति दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि गंगोत्री व यमुनोत्री में तीर्थ पुरोहित यात्रा का विरोध कर रहे हैं। इसे देखते हुए वहां स्थिति पर नजर रखी जा रही है। यदि कोई वहां यात्रा पर जाना चाहता है तो उसके लिए व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी।

बुधवार को पहले दिन सुबह नौ बजे तक चारधाम यात्रा को लेकर कोई बुकिंग अथवा इंक्वायरी तक नहीं 

तीर्थनगरी ऋषिकेश को चार धाम यात्रा का प्रवेश द्वार माना जाता है। यहां से संयुक्त रोटेशन व टैक्सी-मैक्सी सेवा के जरिये यात्री चारधाम यात्रा को जाते हैं। मगर, बुधवार को पहले दिन सुबह नौ बजे तक चारधाम यात्रा को लेकर कोई बुकिंग अथवा इंक्वायरी तक नहीं आई है।

इस वर्ष मार्च माह में कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन घोषित हो गया था। जिससे चार धाम यात्रा शुरू ही नहीं हो पाई। मई और जून माह में चार धाम यात्रा चरम पर होती थी। मगर, इस बार यात्रा के नाम पर चारों ओर सन्नाटा पसरा हुआ है। एक जुलाई से चारों धामों को राज्य के निवासियों के दर्शनार्थ खोल दिया गया है।

यात्रा के लिए श्रद्धालुओं को देवस्थानम बोर्ड की वेबसाइट पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। पंजीकरण के पश्चात ही श्रद्धालु धामों की यात्रा कर सकते हैं। मगर, यात्रा को लेकर अभी तक कोई उत्साह लोगों में नहीं है। ऋषिकेश से चार धाम यात्रा संचालित करने वाली संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के प्रशासनिक अधिकारी बृज भानु प्रताप गिरी ने बताया कि अभी तक एक भी यात्री ने यात्रा को लेकर पूछताछ तक नहीं की है। संयुक्त रोटेशन पूरी तैयारी में है।

उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा जारी नियम के अनुसार आधी क्षमता पर वाहनों को संचालित किया जाएगा। इसके अलावा यात्रियों से दोगुना किराया लिए जाने की व्यवस्था है। उधर, गढ़वाल मंडल टैक्सी मालिक एवं चालक एसोसिएशन के अध्यक्ष विजयपाल रावत ने बताया कि बुधवार को चार धाम यात्रा के संबंध में कोई भी बुकिंग नहीं आई है

देवस्थानम बोर्ड की ओर से ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था की गई

चारधाम यात्रा को लेकर सीमांत जनपद उत्तरकाशी में विशेष तैयारियां नहीं की है। यात्रा के लिए देवस्थानम बोर्ड की ओर से ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था की गई। लेकिन, सुबह तक अन्य जनपदों से कोई यात्री गंगोत्री और यमुनोत्री के दर्शन के लिए नहीं पहुंचा।

पुरोहित उठा रहे सवाल 

गंगोत्री और यमुनोत्री के तीर्थपुरोहित कोरोना संक्रमण दौर में यात्रा के औचित्य पर सवाल उठा रहे हैं। पुरोहितों का कहना है कि चारधाम की यात्रा पर जो यात्री आते हैं। वे यात्रा विधान के लिए आते हैं। धामों में यात्रा की एक अलग विधान की प्रक्रिया है। वहीं गंगोत्री और यमुनोत्री में एक भी होटलों और एक भी दुकान नहीं खुली है।

गंगोत्री में प्रशासन का दावा है कि अगर कोई यात्री दर्शन के लिए आता है, तो उसे गढ़वाल मंडल विकास निगम के गेस्ट हाउस में ठहराया जाएगा। वहीं, यमुनोत्री में अभी तक डंडी-कंडी संचालन की व्यवस्था भी नहीं हुई है। साथ ही उत्तरकाशी से गंगोत्री के लिए सार्वजनिक वाहन सेवा संचालित नहीं हुई है।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *