Breaking News :
>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा>>‘ड्यून 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सत्ता और युद्ध की नई जंग शुरू>>मानसून के दौरान बांधों एवं बैराजों से जुड़ी सूचनाओं की होगी रियल टाइम निगरानी>>पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता- गणेश जोशी>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने नारी पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>तीसरे दिन भी जारी रहा देहरादून महायोजना-2041 पर जनसंवाद>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, तीन निर्माण सील>>खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा>>सतपुली, स्यूंसी झील निर्माण से पैदा होंगे आजीविका के नए अवसर- महाराज>>देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, जुटेंगे देशभर के अल्पसंख्यक हुनरमंद
उत्तराखण्ड

उत्‍तराखंड के जोशीमठ में भू-धंसाव को लेकर केंद्र सरकार भी है सतर्क

आकाश ज्ञान वाटिका, 07 जनवरी, 2023, शनिवार, देहरादूनउत्‍तराखंड के सीमांत जिले चमोली के जोशीमठ में भू-धंसाव को लेकर केंद्र सरकार भी सतर्क हो गई है।

भूमि धंसने के कारण, इससे उत्पन्न स्थिति और आबादी क्षेत्र पर पड़ रहे प्रभाव के त्वरित अध्ययन के लिए केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने छह सदस्यीय समिति गठित की है। यह समिति तीन दिन में अपनी अध्ययन रिपोर्ट नेशनल मिशन फार क्लीन गंगा (एनएमसीजी) को सौंपेगी।

इसी क्षेत्र से होकर गुजरती है गंगा की सबसे बड़ी सहायक नदी

जोशीमठ क्षेत्र सामरिक और धार्मिक महत्व के साथ ही पर्यावरणीय दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील है। गंगा की सबसे बड़ी सहायक नदी अलकनंदा इसी क्षेत्र से होकर गुजरती है। भूमि धंसने की गंभीर समस्या सामने आने के बाद खतरे को कई स्तर पर महसूस किया जा रहा है।

तत्परता दिखाते हुए अध्ययन समिति का गठन

सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री कार्यालय भी लगातार राज्य सरकार से जोशीमठ में भूधंसाव को लेकर अपडेट ले रहा है। प्रदेश सरकार समस्या के समाधान के लिए हाथ-पांव मार ही रही है, तो केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने भी तत्परता दिखाते हुए अध्ययन समिति का गठन कर दिया है।

प्रोजेक्ट डायरेक्टर को समन्वय स्थापित करने का दायित्व

समिति में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, केंद्रीय जल आयोग, जियोलाजिकल सर्वे आफ इंडिया, देहरादून और एनएमसीजी के एक-एक प्रतिनिधि, उत्तराखंड स्टेट प्रोग्राम मैनेजमेंट ग्रुप के प्रोजेक्ट डायरेक्टर, नेशनल इंस्टीट्यूट आफ हाइड्रोलाजी के प्रतिनिधि सम्मिलित किए गए हैं। उत्तराखंड से प्रोजेक्ट डायरेक्टर को समन्वय स्थापित करने का दायित्व दिया गया है।

रिपोर्ट तैयार कर एनएमसीजी को तीन दिन के भीतर सौंपेगी समिति

समिति तेजी से अध्ययन करेगी और भूमि धंसने के कारण और प्रभाव पर अपनी रिपोर्ट तैयार कर एनएमसीजी को तीन दिन के भीतर सौंपेगी। जोशीमठ क्षेत्र के निवासियों, भवनों और अवस्थापना सुविधाओं पर प्रभाव का जायजा लिया जाएगा।

साथ में वर्तमान में जारी जलविद्युत व हाइवे परियोजनाओं से पडऩे वाले असर को भी समिति देखेगी। विशेष रूप से नदी क्षेत्र और गंगा नदी के बहाव पर भी किसी तरह के प्रभाव दिखने का भी आकलन रिपोर्ट में किया जाएगा। भू-धंसाव का अन्य गतिविधियों पर हो रहे प्रभाव का अध्ययन भी किया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!