Breaking News :
>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगतमनोरंजन

क्राइम ब्रांच (सीआईयू) पहुँचा कंगना और ऋतिक से जुड़ा चार साल पुराना केस, कंगना ने ट्विटर पर दी अपनी प्रतिकिया

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 दिसम्बर 2020, मंगलवार। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और कंगना रनोट के अफेयर और ब्रेकअप की खबरें आज भी चर्चा में है। इसी बीच अब ऋतिक रोशन के चार साल पुराने केस को क्राइम ब्रांच इंटेलिजेंस यूनिट (सीआईयू) को ट्रांसफर कर दिया गया है। वहीं कंगना और ऋतिक से जुड़े इस मामले की पूरी जांच पहले जहां साइबर पुलिस कर रही थी वहीं अब ये सीआईयू के पास है। वहीं 2016 से इस मामले में कोई प्रोग्रेस न होने पर वरिष्ठ अधिवक्ता महेश जेठमलानी के कार्यालय ने हाल ही में 9 दिसंबर को पुलिस आयुक्त को पत्र लिखा। वहीं इस पर अब कंगना ने ट्विटर पर पोस्ट कर अपनी प्रतिकिया दी है।

कंगना रनोट ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट कर ऋतिक रोशन पर तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘उसका रोना-धोने वाली कहानी फिर शुरू हो गई है। हमारे ब्रेकअप और उसके तलाक को कई साल बीत चुके हैं, लेकिन वो आगे बढ़ने के लिए तैयार ही नहीं है। किसी महिला को डेट करने को भी तैयार नहीं है। मैं अभी अपनी पर्सनल लाइफ में कुछ उम्मीदें जुटाई ही थीं कि फिर से उनका ड्रामा शुरू हो गया। ऋतिक रोशन, कब तक रोएगा एक छोटे से अफेयर के लिए?’

दरअसल साल 2016 में ​ऋतिक रोशन ने एक्ट्रेस कंगना के अकाउंट पर करीब 100 से अधिक ई-मेल मिलने पर उनपर केस दर्ज कराया था। इसी के साथ ही उन्होंने कंगना के साथ किसी भी तरह के अफेयर होने की बात से भी इनकार किया था। वहीं अब इस केस की जांच सीआईयू ने शुरू कर दी है। बता दें कि ऋतिक रोशन ने 2016 में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 419 और आईटी एक्टर की धारा 66 (सी) और 66 (डी) के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआई दर्ज कराई थी। वहीं पुलिस ने फेक ई मेल मामले में कंगना और उनकी बहन का बयान भी दर्ज किया था। इसके बाद से ही दोनों के बीच कानूनी और सोशल मीडिया पर वॉर शुरू हो गया है। दोनों एक दूसरे पर तंज कसने का एक भी मौका सोशल मीडिया पर जाने नहीं देते।

ऋतिक रोशन के ई-मेल से भी कंगना को कई सारे मेल भेजे गए थे। कंगना ने दावा किया था वह ऋतिक रोशन के साथ रिलेशनशिप में थी और उन्होंने उन्हें कई ई-मेल किए हैं, लेकिन इन सभी ई मेल को भेजने से एक्टर ने साफ इनकार किया है। ऋतिक रोशन ने कहा था कि जिस आईडी से कंगना रनौत को ई-मेल भेजे गए हैं वह उनका नहीं है बल्कि कोई फ्रॉड इंसान है जो उनके नाम का इस्तेमाल कर कंगना से बात कर रहा है। इसी के बाद ऋतिक रोशन ने यह जानने के लिए केस दर्ज कराया था कि उस आईडी को कौन ऑपरेट कर रहा है, जिससे कंगना रनौत को मेल किए गए। हलांकि अभी तक इस बात का पता नहीं चल सका कि वो मेल आखिर किसने किए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!