Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
उत्तराखण्ड

महापौर और पार्षदों पदों पर निर्वाचित प्रत्‍याशियों ने ग्रहण की शपथ

देहरादून,। रविवार सुबह 11 बजे से कार्यक्रम में महापौर सुनिल उनियाल गामा व पार्षद पदों पर निर्वाचित प्रत्याशियों ने शपथ ग्रहण की। समारोह में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौजूद रहे। नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह की अध्यक्षता मंडलायुक्त शैलेष बगोली ने की। समारोह में बड़ी संख्या में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों की संभावित उपस्थित रहे।

गामा के कार्यालय में सब कुछ नया-नया

नव निर्वाचित महापौर सुनील उनियाल गामा के स्वागत के लिए देहरादून नगर निगम ने विशेष तैयारियां की हैं। महापौर नए हैं तो उनके कार्यालय से लेकर डाइनिंग रूम को भी पूरी तरह से नया रूप दिया गया है। यहां तक की दीवारों का रूप व फर्नीचर तक बदल दिया गया है। इस विशेष साज-सज्जा पर निगम प्रशासन ने करीब पांच लाख रुपये खर्च किए हैं। नए महापौर के कार्यालय व डाइनिंग रूम में सब कुछ नया करने के लिए निगम प्रशासन पिछले कई दिनों से जुटा था।

इसके तहत सबसे पहले दोनों कक्ष की दीवारों का रूप बदलकर उनमें आकर्षक शीट लगा दी गई हैं। फर्नीचर बदल दिया गया और रंग-रोगन का काम भी पूरा कर दिया गया है। हालांकि इससे पहले भी दो बार भाजपा के ही महापौर इस पद पर आसीन रहे और उनके पद छोड़ने से पहले तक भी कार्यालय ठीक-ठाक स्थिति में था। फिर भी नए महापौर के लिए सब कुछ नया करना तो बनता ही था।

शायद इसी कारण निगम ने भी रात-दिन एक कर उनके कार्यालय को नया रूप दे डाला। फिर अब नगर निगम भी तो 60 वार्डों से बढ़कर 100 वार्डों का हो गया है। इसे महज एक शुरुआत माना जा सकता है और आने वाले समय में कई और बदलाव देखने को मिल सकते हैं। नए महापौर के स्वागत को किए गए बदलाव को लेकर नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे का कहना है कि यह काम जरूरी थे और शनिवार शाम तक दोनों कक्ष में सभी आवश्यक बदलाव कर दिए गए।

ऋषिकेश में पद और गोपनीयता की शपथ ली

ऋषिकेश नगर निगम ऋषिकेश के नवनिर्वाचित महापौर व 40 सभासदों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। रविवार को श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के स्टेडियम में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की मौजूदगी में जिलाधिकारी देहरादून एसए मुरुगेशन ने महापौर अनीता मंगाई को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके पश्चात महापौर ने नगर निगम के सभी 40 पार्षदों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के कार्यक्रम में ऋषिकेश व आसपास क्षेत्र से हजारों लोग शपथ ग्रहण के साक्षी बने। कार्यक्रम स्थल पर करीब 10 हाजर लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, काबीना मंत्री मैदान कौशिक, पूर्व राज्यसभा सदस्य मनोहर कांत ध्यानी, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय रोहिला, ज्ञान सिंह नेगी आदि उपस्थित थे ।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!