Breaking News :
>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी>>राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम>>उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
ताज़ा खबरेंदेशशैक्षिक गतिविधियाँ

महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ गर्वनेंस एंड सोशल साइंसेज बनाने की मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने की घोषणा

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 जून 2021, सोमवार, जयपुर। टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज और महाराष्ट्र इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी स्कूल ऑफ गर्वनेंस, पुणे की तर्ज पर जयपुर में भी महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ गर्वनेंस एंड सोशल साइंसेज शुरू होगा। यह इंस्टीट्यूट युवाओं को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की शिक्षा को आत्मसात करते हुए सामाजिक कार्याें में भूमिका निभाने को लेकर तैयार करने के लिहाज से शुरू किया जा रहा है। इंस्टीट्यृट की योजना को मूर्त रूप देने के लिए लॉ यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ.देवस्वरूप की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की है।

यह कमेटी पुणे जाकर महाराष्ट्र इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी स्कूल ऑफ गर्वनेंस एवं टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज के कार्यकलापों का अध्ययन करेगी। वहां के प्रबंधकों के साथ संवाद कर कार्य योजना तैयार करेगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट में महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ गर्वनेंस एंड सोशल सोशल साइंसेज बनाने की घोषणा की थी। जयपुर के सेंट्रल पार्क में बनने वाले इस इंस्टीट्यूट में प्राथमिकता के आधार पर स्टूडेंट्स का चयन होगा। चयनित स्टूडेंट्स को डिप्लोमा कोर्स मेें प्रवेश दिया जाएगा।

इंस्टीट्यूट परिसर में ही महात्मा गांधी दर्शन म्यूजियम भी बनाया जाएगा। इंस्टीट्यूट और म्यूजियम में महात्मा गांधी की पूरी जीवन यात्रा से जुड़े तथ्यों का समावेश किया जाएगा। गहलोत का कहना है कि प्रदेश में युवा शांति सेना बनाने जैसे प्रयास भी किए जाने की योजना है। उल्लेखनीय है कि डॉ.देवस्वरूप गहलोत के पिछले कार्यकाल में राजस्थान यूनिवर्सिटी के कुलपति थे। उसके बाद वे यूजीसी में चले गए थे। करीब ढ़ाई साल पहले तीसरी बार प्रदेश की सत्ता संभालते ही गहलोत ने लॉ यूनिवर्सिटी बनाने का निर्णय किया और कुलपति देवस्वरूप को बनाया गया। अब नए इंस्टीट्यृट का मूर्त रूप देने की जिम्मेदारी भी उन्हे ही सौंपी गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!