Breaking News :
>>दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान>>‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई>>मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश>>मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका
ताज़ा खबरेंदेश

लेह में पत्नी और जिप्सी चालक की जान बचाकर शहीद हुए कैप्टन अभिषेक मिश्रा का पार्थिव शरीर उनके घर लाया गया

आकाश ज्ञान वाटिका,17 जनवरी 2022, सोमवार, लेह। लेह में पत्नी और जिप्सी चालक की जान बचाकर शहीद हुए कैप्टन अभिषेक मिश्रा का पार्थिव शरीर रविवार को चकेरी के आदर्श विहार स्थित उनके घर लाया गया। शहर ने कैप्टन की शहादत पर उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। अंतिम यात्रा में लोगों ने वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाए। जाजमऊ स्थित सिद्धनाथ घाट में गार्ड आफ आनर के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। गौरतलब है कि गत 14 जनवरी को पेट्रोलिंग के दौरान कैप्टन की जिप्सी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई थी।

मूलरूप से कन्नौज के तालग्राम निवासी 29 वर्षीय अभिषेक मिश्रा सेना की 51 आरसीसी यूनिट में कैप्टन थे। उनके पिता संतोष मिश्रा चकेरी एयरफोर्स स्टेशन में एमडब्लूओ (मास्टर वारंट अफसर) हैं। मां राजलक्ष्मी गृहिणी और बड़े भाई अविनाश चेन्नई की एचडीएफसी बैंक में जोनल हेड हैं। वर्तमान में उनका परिवार चकेरी के आदर्श विहार में रहता है।

स्वजनों के मुताबिक, कैप्टन अभिषेक की तैनाती लेह में थी। उनकी पत्नी श्रीलेखा भारथा भी श्रीनगर में कैप्टन के पद पर तैनात हैं। बीती 14 जनवरी को अभिषेक पत्नी श्रीलेखा और जिप्सी चालक डोलतड़े कुमार के साथ इलाके में पेट्रोलिंग कर रहे थे। इस बीच, अजुम इलाके में बर्फबारी के दौरान उनकी जिप्सी अनियंत्रित होकर खाई में गिरने लगी। अभिषेक ने फौरन पत्नी व चालक को जिप्सी से कूदने को कहा। पत्नी ने मना किया लेकिन अभिषेक ने जिद करके दोनों को जबरन नीचे कुदवा दिया। इसके बाद, जिप्सी 50 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। आनन-फानन में सेना ने सर्च आपरेशन चलाकर कैप्टन अभिषेक को गंभीर हालत में बाहर निकाला। शनिवार को उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।

एक साल पहले हुआ था विवाह : अभिषेक के दोस्त आशीष त्रिपाठी ने बताया कि नवम्बर 2020 में अभिषेक का विवाह हुआ था। दोनों पहले से एक दूसरे को जानते थे। शादी के बाद अभिषेक की तैनाती लेह में थी। कुछ दिनों पहले अभिषेक ने बातचीत के दौरान छुट्टी मिलने पर पत्नी के साथ घर आने की बात कही थी।

2016 में सेना में भर्ती हुए : मामा एसके अवस्थी ने बताया कि अभिषेक बचपन से ही सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करने की बात करते थे। उनकी शिक्षा केंद्रीय विद्यालय में हुई थी। वह 2016 में एनडीए के जरिए सेना में भर्ती हुए थे।

सांसद सत्यदेव पचौरी, पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया, विधायक सोहेल अंसारी ने घर पहुंचकर कैप्टन अभिषेक को श्रद्धांजलि अर्पित की। सिद्धनाथ घाट में सतीश महाना, जिलाधिकारी विशाख जी, डीसीपी पूर्वी प्रमोद कुमार ने भी श्रद्धांजलि दी। मेजर एलएस चंदेल, लेह में तैनात कैप्टन गौरव, कैप्टन अतुल समेत अभिषेक के दोस्तों और स्वजन मौजूद रहे। बड़े भाई अविनाश ने पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!