Breaking News :
>>परिणाम आधारित शिक्षा से विद्यार्थियों को रोजगार के साथ रोजगार सृजन के लिए तैयार करना जरूरी: कुलपति>>कार्यक्रम स्थगित कर आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे डॉ. धन सिंह रावत>>जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में जिला कौशल एवं अप्रेंटिसशिप समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न>>देहरादून में पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित, 30 सितंबर से भरे जाएंगे नामांकन पत्र>>अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने बाड़ेछीना स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कार्मिकों पर मांगा स्पष्टीकरण>>मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर हादसों की रोकथाम को तैनात रहेगी टास्क फोर्स; डीएम ने 24×7 पेट्रोलिंग एवं सघन चेकिंग के दिए निर्देश>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’, कहा ‘मन की बात’ है राष्ट्रहित और जनभागीदारी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी पीएम के मन की बात, बोले- सामाजिक कार्य की प्रेरणा देता है प्रत्येक एपिसोड>>प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित -मुख्यमंत्री>>सहकारिता चुनाव में नया रिकॉर्ड, सभी 10 जिला सहकारी बैंकों में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी>>घर में जमा पानी बन सकता है मलेरिया की वजह, बरसात में ऐसे करें मच्छरों की रोकथाम>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन
उत्तराखण्ड

बुल्लावाला में एक महिला का शव कमरे में पंखे से लटकता मिला, पुलिस को मिला एक सुसाइड नोट

डोईवाला थाना क्षेत्र के बुल्लावाला में एक महिला का शव कमरे में पंखे से लटकता मिला। घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें महिला ने तनाव में आकर खुदकशी करने की बात लिखी है।

एसएसआइ महावीर सिंह रावत ने बताया कि हरिद्वार की रहने वाली डॉली की शादी 2013 में बुल्लावाला निवासी अमित कुमार से हुई थी। अमित एयरपोर्ट में नौकरी करते हैं और उनकी दो बेटियां हैं। इनमें से एक तीन जबकि एक चार वर्ष की है। सोमवार को दोपहर 12 से एक बजे के बीच डॉली अपने कमरे में गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। जब स्वजनों ने दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा नहीं खुला।

किसी तरह दरवाजा खोलकर अंदर देखा तो महिला पंखे से लटक रही थी। इसके बाद स्वजनों ने पुलिस को सूचना दी। एसएसआइ ने बताया कि घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें महिला ने खुदकशी का कारण तनाव लिखा है। उन्होंने बताया कि महिला की शादी को अभी सात वर्ष पूरे नहीं हुए थे, जिस पर पंचनामा की कार्रवाई मजिस्ट्रेट ने की। मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा, जिसके बाद मौत के असली कारणों का पता लग सकेगा।

तहरीर मिलने पर होगी कार्रवाई

एसएसआइ ने बताया कि महिला के पिता राजकुमार गोस्वामी जोकि हरिद्वार में मंदिर में सेवादार हैं, ने ससुरालियों पर परेशान करने और खुदकशी करने के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। बताया कि यदि मायके पक्ष की ओर से तहरीर दी जाती है तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

उपप्रधान से अभद्रता में प्रधान के पति पर केस

कोतवाली अंतर्गत जमनीपुर की उपप्रधान ने प्रधान के पति के खिलाफ मारपीट, छेड़छाड़ व जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। वहीं ग्राम प्रधान ने भी दो लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया।

जमनीपुर की उपप्रधान ने तहरीर में बताया कि वह दो मार्च को अपने पति व वार्ड सदस्यों के साथ विकासनगर ब्लॉक में सर्टिफिकेट लेने गई थी और पंचायत का कार्यवाही रजिस्टर देखने की मांग पंचायत सचिव अमित सेमवाल से की। सचिव ने कहा कि इस संबंध में प्रधान के पति शिशुपाल से बात कर करें। जब फोन पर  शिशुपाल से बात की तो उसने अभद्र भाषा का प्रयोग किया।

उपप्रधान ने आरोप लगाया कि प्रधान के पति ने कुछ लोगों के साथ ब्लॉक परिसर में घुसकर उसे सार्वजनिक रूप से खींचकर कपड़े फाड़ दिए और नीचे गिराकर मारने लगा और जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। पुलिस ने प्रधान के पति के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट, गाली- गलौज, जान से मारने की धमकी, एससी एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। वहीं ग्राम प्रधान जमनीपुर अनिता देवी ने बाबूराम व सुरेश कुमार के खिलाफ ब्लॉक परिसर में गाली गलौज करने व पति शिशुपाल पर जानलेवा हमला करने की तहरीर दी। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ जानलेवा हमले के प्रयास में मुकदमा दर्ज किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!