Breaking News :
>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी>>राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम>>उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज>>रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई>>‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए ग्रामीण आजीविका मॉडल को मजबूत करने पर मंथन>>मुख्यमंत्री धामी की दो टूक संदेश—सड़कें गड्ढामुक्त हों, विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी पर होगी कार्रवाई>>जू-जित्सु (Ju-Jitsu) चैंपियनशिप-2026 में यश सुदी ने जीते स्वर्ण एवं रजत पदक, बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती>>खटोली तल्ली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 610 लाभार्थी लाभान्वित, 75 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त>>FDA आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद>>ऋषिकेश में बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 25 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों की हुई जांच>>देहरादून में मतदाता जागरूकता गतिविधियां तेज, जिलाधिकारी ने सभी विभागों को दिए निर्देश
उत्तराखण्डदेहरादूनसामाजिक गतिविधियाँ

पर्वतीय रामलीला कमेटी, देहरादून का द्विवार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ संपन्न

चुनाव अधिकारी गिरीश भट्ट एवं भुवन चंद मिश्रा के दिशा-निर्देशन में सम्पन्न हुई चुनाव प्रक्रिया

संदीप ढैला को कमेटी का अध्यक्ष एवं मदन जोशी को महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई

राजेंद्र सिंह बिष्ट को उपाध्यक्ष, राजेंद्र कांडपाल को कोषाध्यक्ष एवं के.एन. उनियाल को लेखा परीक्षक नियुक्त किया गया

सुधीर बमराडा प्रचार सचिव बने तथा महिला प्रचार सचिव बनी श्रीमती रमा रावत

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 17 मई 2026, देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण और सामाजिक एकता के लिए समर्पित पर्वतीय रामलीला कमेटी, देहरादून का द्विवार्षिक चुनाव रविवार, 17 मई 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी श्री गिरीश भट्ट एवं श्री भुवन चंद मिश्रा के दिशा-निर्देशन में सम्पन्न कराई गई। विशेष बात यह रही कि सभी पदाधिकारियों का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ, जिससे समिति के सदस्यों में आपसी सामंजस्य और संगठनात्मक एकता की झलक देखने को मिली।

चुनाव परिणामों के अनुसार श्री संदीप ढैला को कमेटी का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। वहीं श्री राजेंद्र सिंह बिष्ट को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। महासचिव पद पर श्री मदन जोशी चुने गए। इसके अतिरिक्त श्री के.एन. उनियाल को लेखा परीक्षक नियुक्त किया गया, जबकि श्री राजेंद्र कांडपाल को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली। प्रचार सचिव के रूप में श्री सुधीर बमराडा तथा महिला प्रचार सचिव के रूप में श्रीमती रमा रावत का चयन किया गया।

चुनाव सम्पन्न होने के बाद समिति के सदस्यों और उपस्थित गणमान्य लोगों ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनायें देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
पर्वतीय रामलीला कमेटी के अध्यक्ष श्री संदीप ढैला ने बताया कि समिति की पूरी कार्यकारिणी का गठन अभी शेष है, जिसके बाद आगामी कार्यक्रमों और योजनाओं पर विस्तार से कार्य किया जाएगा।

विदित रहे कि पर्वतीय रामलीला कमेटी केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह संस्था वर्षों से उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत और लोक परंपराओं को जीवित रखने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। आशा है कि नई कार्यकारणी सभी सदस्यों को साथ लेकर समिति को और अधिक मजबूत बनाने तथा युवा पीढ़ी को सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने का संकल्प पूरा करेगी। समिति आने वाले समय में रामलीला मंचन को और अधिक भव्य एवं आकर्षक बनाने के लिए नए प्रयास करेगी।
पर्वतीय रामलीला कमेटी देहरादून पिछले कई वर्षों से प्रतिवर्ष रामलीला का सफल मंचन करती आ रही है। समिति द्वारा आयोजित रामलीला न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र होती है, बल्कि यह सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक जागरूकता और पारंपरिक मूल्यों को भी मजबूत करने का माध्यम बन चुकी है। हर वर्ष बड़ी संख्या में लोग रामलीला देखने पहुंचते हैं और कलाकारों के अभिनय की सराहना करते हैं।

समिति के वरिष्ठ सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि नवगठित नेतृत्व के मार्गदर्शन में पर्वतीय रामलीला कमेटी आने वाले समय में नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगी और समाज में सांस्कृतिक चेतना के प्रसार का कार्य निरंतर करती रहेगी। चुनाव सम्पन्न होने के बाद समिति में उत्साह का माहौल देखने को मिला तथा सभी पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी गईं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!