Breaking News :
>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’ : मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी की होगी निष्पक्ष जांच, जायेंगे जनपद देहरादून, पिथौरागढ़ व नैनीताल के सहायक निबंधक व डीबीसी के महाप्रबंधक

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 अप्रैल 2022, बुधवार, देहरादून। जिला सहकारी बैंकों (डीसीबी) में चतुर्थ श्रेणी (गार्ड) के पदों पर भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी की निष्पक्ष जांच के मद्देनजर तीन जिलों देहरादून, पिथौरागढ़ व नैनीताल के सहायक निबंधक (एआर) और डीबीसी के महाप्रबंधक हटाए जाएंगे। सहकारिता मंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने इस सिलसिले में विभागीय सचिव को निर्देश दिए हैं। सचिव सहकारिता आर मीनाक्षी सुंदरम के अनुसार इस सिलसिले में बुधवार को आदेश जारी होंगे।

राज्य के सभी जिला सहकारी बैंकों में चतुर्थ श्रेणी के 400 पदों पर भर्ती के लिए गत वर्ष प्रक्रिया शुरू की गई थी। तब हरिद्वार जिले के कुछ विधायकों ने भर्ती में गड़बड़ी का अंदेशा जताया। इस पर वहां भर्ती रोक दी गई थी, जबकि अन्य जिलों में यह जारी थी। चार जिलों देहरादून, नैनीताल पिथौरागढ़ व अल्मोड़ा में प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों को कार्यभार ग्रहण कराने की तैयारी थी।

इस साल जनवरी में कुछ मंत्री, विधायकों ने मुख्यमंत्री से शिकायत की कि भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताएं बरती जा रही हैं। कहीं मनमाने ढंग से चहेतों को फिट किया जा रहा है तो कहीं वर्षों से आउटसोर्स पर कार्य करने वालों की अनदेखी की गई है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सचिव को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया, लेकिन तब तक विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लग गई।

नई सरकार का गठन होने के बाद हाल में मुख्य सचिव ने सचिव सहकारिता को कार्रवाई के निर्देश दिए। 28 मार्च को सचिव सहकारिता आर मीनाक्षी सुंदरम ने सभी डीसीबी में चतुर्थ श्रेणी पदों की भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाने के आदेश दिए। बाद में सचिव सहकारिता ने तीन जिलों देहरादून, नैनीताल व पिथौरागढ़ में भर्ती की जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी गठित की। बताया गया कि इन जिलों के साथ ही अल्मोड़ा में भी अनियमितता की शिकायत मिली थी। अल्मोड़ा का मामला पहले ही अदालत में विचाराधीन होने के कारण उसे जांच के दायरे में नहीं लिया गया।

जांच कमेटी को 15 दिन के भीतर रिपोर्ट देने को कहा गया। कमेटी इन दिनों जांच में जुटी है। जिन जिलों में जांच चल रही है, वहां डीसीबी के अधिकारियों के सहयोग न करने की बात भी सामने आ रही है। इस सबको सरकार ने गंभीरता से लिया है। इसी क्रम में सहकारिता मंत्री डा धन सिंह रावत ने निष्पक्ष जांच के मद्देनजर देहरादून, नैनीताल व पिथौरागढ़ के एआर और वहां के डीसीबी के महाप्रबंधकों को तत्काल हटाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!