Breaking News :
>>मानसून की चुनौती के बीच चारधाम यात्रा जारी, 48 लाख पार हुआ श्रद्धालुओं का आंकड़ा>>रक्षाबंधन समारोह में लगभग 20 हजार बहनों ने मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बाँधा रक्षा सूत्र>>श्री दरबार साहिब पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल, जल्द होगा एसएमआई अस्पताल का 100 करोड़ से अधिक बकाया भुगतान>>रक्षाबंधन पर मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण का मुख्यमंत्री धामी ने दोहराया संकल्प>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को बल: शिवराज सिंह चौहान ने कहा- एक राष्ट्र-एक चुनाव आज देश की जरूरत>>सहस्त्रधारा में स्नान के दौरान डूबे व्यक्ति की तलाश में उतरी SDRF, 2 किलोमीटर दूर मिला शव>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 80 सड़कें बंद; 28 अगस्त तक मौसम खराब रहने के आसार>>उत्तराखंड में आयुष सेतु पोर्टल की शुरुआत, अब ऑनलाइन मिलेंगी कई सुविधाएं>>मसूरी में बारिश के बीच माल रोड पर गिरा पेड़, होटल की छत और रेलिंग क्षतिग्रस्त>>एनईपी के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विश्वविद्यालय तैयार करेंगे समयबद्ध रोडमैप>>बार-बार मांसपेशियों में खिंचाव? सिर्फ थकान नहीं, यह भी हो सकता है कारण>>दो आरोपियों को जिला बदर करने के आदेश, दो के नोटिस निरस्त>>12 दिन बाद धौलीगंगा नदी किनारे मिला लापता चालक हवलदार पंकज रुधौला का शव>>डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश>>सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश>>देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री>>आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश>>रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण>>‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव>>दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
उत्तराखण्ड

“बैणियां संवाद” से और ज्यादा संवरेगी आंगनवाड़ी केंद्रों की सूरत

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने की एक नई शुरुआत

नियमित रूप से होगा वीडियो कॉल पर आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण और आंगनबाड़ी बहनों से संवाद

देहरादून। प्रदेश के दूरस्थ गांव में आंगनबाड़ी केंद्रों पर पढ़ने आए बच्चों के लिए शनिवार एक विशेष दिन बन गया क्योंकि वीडियो कॉल पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या स्वयं उनके रूबरू थी। आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्थाओं को परखने और इंतजामों को सुधारने की दिशा में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने “बैणियां संवाद” कार्यक्रम की शुरुआत की है।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि यह पहल दूरस्थ आंगनबाड़ी केंद्रों के वीडियो कॉल पर लाइव निरीक्षण के साथ-साथ आंगनबाड़ी बहनों बच्चों से आत्मिक संवाद का भी मंच बनेगी। कार्यक्रम के पहले एपिसोड में शनिवार को मंत्री ने अपने कैंप कार्यालय से वीडियो कॉल पर बागेश्वर जनपद के माजियाखेत आंगनबाड़ी केंद्र पर कार्यकत्री गीता और उत्तरकाशी के नकोट केंद्र पर काम कर रही कार्यकत्री तारा के साथ बातचीत की।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने उनसे पूछा कि बच्चों की पढ़ाई, खाने-पीने, पोषण और आंगनबाड़ी केंद्र की रसोई की व्यवस्थाएं कैसी चल रही हैं। वीडियो कॉल पर ही केंद्र की किचन आदि का निरीक्षण भी किया। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकत्री से सुधार के लिए उनके सुझाव भी मांगे। इस दौरान मंत्री ने बच्चों से भी एक-एक कर वीडियो कॉल पर बातचीत की। बच्चों ने उन्हें मिलने वाले खाने व पढ़ाई लिखाई के बारे में मंत्री को सीधे जानकारी दी। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि यह कार्यक्रम समय-समय पर नियमित रूप से चलाया जाएगा। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को यह जानकारी नहीं होगी कि किस दिन किसके पास वीडियो कॉल जाएगा। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों पर खाने में अंडे न पहुंचने पर मंत्री ने विभाग के अधिकारियों से जवाब भी मांगा है। इस अवसर पर पर उपनिदेशक विक्रम सिंह , मुख्य प्रोबेशन अधिकारी मोहित चौधरी, बाल विकास परियोजना अधिकारी नीतू फुलारा मौजूद रहे।

मैडम हैं तो अच्छी, पर डांटती भी है!

मंत्री रेखा आर्या ने जब छोटी बच्चियों से बातचीत की तो शुरू में बच्चे बात करने में झिझक रहे थे। लेकिन जब मंत्री ने उनसे उनकी मम्मी, पापा, भाई, बहनों के बारे में थोड़ी बात कर ली तो बच्चे पूरी बेबाकी से मंत्री को अपने दिल की बात बताते नजर आए। एक छोटी बच्ची ट्विंकल से जब मंत्री ने पूछा कि आपकी मैडम कैसी हैं? तो बच्ची का जवाब था… मैडम बहुत अच्छी है पर शरारत करने पर कभी-कभी डांटती भी है।

गीता को मिली शाबाशी

बागेश्वर जनपद के आंगनबाड़ी केंद्र पर काम करने वाली कार्यकत्री गीता को इस दौरान मंत्री ने जमकर सराहा। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि जिस तरह से केंद्र पर बच्चों की संख्या को 2 से बढ़ाकर 32 किया है और जिस तरह बच्चे हिंदी अंग्रेजी वर्णमाला और गिनतियां अच्छी तरह सुना रहे हैं उससे आपकी कार्यप्रणाली झलकती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!