Breaking News :
>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी>>राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम>>उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
उत्तर-प्रदेश

सपा और कांग्रेस का गठबंधन कहता है कि जीतेंगे तो लूटेंगे, हारेंगे तो टूटेंगे – मुख्यमंत्री योगी

नतीजे आने के बाद 70 से ऊपर के प्रत्येक बुजुर्ग को 5 लाख की बीमा का दिया जाएगा लाभ  – मुख्यमंत्री योगी

बलिया। देश में पांच चरण के चुनाव संपन्न हो चुके हैं। छठा चरण हो रहा है। 4 जून को जब नतीजे आएंगे तो दिल्ली के सिंहासन पर कोई राम भक्त ही बैठेगा। 400 पर के नारे को सुनकर सपा और कांग्रेस के नेताओं को चक्कर आने लगता है, क्योंकि दोनों मिलकर भी 400 सीटों पर चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। उक्त बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को सलेमपुर लोकसभा सीट के मनियर इंटर कॉलेज के मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह राम भक्तों पर गोली चलाने वालों का गठबंधन है। यह लोग रामद्रोहियों के पैरोकार हैं। सपा और कांग्रेस का गठबंधन कहता है कि जीतेंगे तो लूटेंगे, हारेंगे तो टूटेंगे।

चार जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद इस गठबंधन का बिखराव तय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक असम के कामरूप से लेकर गुजरात के कच्छ तक सिर्फ एक ही स्वर गूंज रहा है जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आपने बदलते भारत को देखा है विकसित भारत का आधार तैयार हो रहा है। जो भी परिवर्तन हो रहा है इसका नेतृत्व भले ही नरेंद्र मोदी कर रहे हैं, लेकिन इसमें आप सभी लोगों का योगदान है। आज आतंकवाद खत्म हो रहा है, नक्सलवाद दम तोड़ रहा है, देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। कांग्रेस और सपा की सरकार में दंगे होते थे। देश में चारों तरफ विस्फोट होते थे। आतंकवाद रोकने में सरकार विफल थी। कांग्रेस और सपा में इच्छा शक्ति का अभाव था। वह इस समस्या का समाधान नहीं चाहते थे और सिर्फ बहाने बनाते थे, लेकिन आज यह सभी समाप्त हो रहा है।

आज का नया भारत किसी को छेड़ता नहीं है, और अगर कोई भारत को छेड़ता है तो भारत उसे छोड़ना भी नहीं है। देश में एक्सप्रेस वे, हाईवे बन रहे हैं, रेल सुविधाओं का विस्तार हो रहा है, स्वास्थ्य सुविधाएं अच्छी हो रही हैं। हर घर नल योजना से सभी को जोड़ा जा रहा है। कहा कि चार जून को नतीजे आने के बाद 70 से ऊपर के प्रत्येक बुजुर्ग को 5 लाख की बीमा का लाभ दिया जाएगा। सभी गरीबों के अपने पक्के मकान होंगे। सपा और कांग्रेस के लोग चुनाव में झूठ का सहारा ले रहे हैं। वह भाजपा पर संविधान बदलने का आरोप लगाते हैं। संविधान का सबसे ज्यादा सम्मान बीजेपी करती है। सपा और कांग्रेस के लोग ओबीसी का आरक्षण बांटना चाहते हैं।

यह देश में पर्सनल लॉ कानून लागू करना चाहते हैं। तालिबानी शासन लागू करना चाहते हैं। हम इसका विरोध करते हैं। सपा और कांग्रेस के लोग कहते हैं कि चुनाव जीतने के बाद हम अल्पसंख्यक समाज को खाने-पीने की स्वतंत्रता देंगे। आज किसके पास खाने पीने की स्वतंत्रता नहीं है। यह लोग गो हत्या को बढ़ावा देना चाहते हैं जो हम लोग नहीं होने देंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!