Breaking News :
>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा
आर्थिक गतिविधियाँताज़ा खबरेंदेश

पी एम किसान सम्मान निधि योजना की 8वीं किस्त हो गई है जारी, अपनी किश्त की डिटेल्स चेक करें

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 मई 2021, शनिवार, नई दिल्ली। पी एम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 9.5 करोड़ किसानों के लिए 19,000 करोड़ रुपये की राशि शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जारी कर दी गई है। पी एम किसान योजना के तहत लाभार्थी किसान परिवार को मोदी सरकार हर साल 6000 रुपये देती है। पी एम किसान योजना की यह 8वीं किस्‍त है। अगर आपका नाम भी पीएम किसान योजना में रजिस्टर्ड है, तो आपको यह चेक कर लेना चाहिए कि योजना की आठवीं किस्त आपके बैंक खाते में आई है या नहीं। अगर आपके खाते में राशि नहीं आई है, तो आप इसकी शिकायत भी कर सकते हैं।

 अपना स्टेटस चेक करें :

  • सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट  https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
  • यहां आपको राइट साइड पर ‘Farmers Corner’ का विकल्प मिलेगा।
  • यहां ‘Beneficiary Status’ के ऑप्शन पर क्लिक करें। अब नया पेज खुल जाएगा।
  • नए पेज पर आधार नंबर, बैंक खाता संख्या या मोबाइल नंबर में से किसी एक विकल्प को चुनिए।
  • आपने जिस विकल्प का चुनाव किया है, उसका नंबर भरिए। इसके बाद ‘Get Data’ पर क्लिक करें।
  • यहां क्लिक करने के बाद आपको सभी ट्रांजेक्शन की जानकारी मिल जाएगी। यानी कौन-सी किस्त कब आपके खाते में आई और किस बैंक अकाउंट में क्रेडिट हुई।
  • आपको पीएम किसान की आठवीं किस्त से जुड़ी जानकारी भी यहां मिल जाएगी।

अगर आपको ‘FTO is generated and Payment confirmation is pending’ लिखा हुआ दिख रहा है, तो इसका मतलब है कि फंड ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू हो गई है और किस्त कुछ ही दिनों में आपके खाते में ट्रांसफर हो जाएगी।

आप इस योजना के लाभार्थी हैं और आपको आठवीं किस्त नहीं मिली है, तो आप इस बाबत शिकायत भी कर सकते हैं।  आप PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हेल्प डेस्क की मदद से अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। आप हेल्प डेस्क की मदद से किसी भी तरह की Query रजिस्टर करा सकते हैं और फिर बाद में उसका स्टेटस भी चेक कर सकते हैं।

इस हेल्प डेस्क (PM Kisan Help desk) से किसी भी तरह की क्वेरी के लिए आपको आधार नंबर, अकाउंट नंबर और मोबाइल नंबर में से किसी एक की आवश्यकता होगी। वहीं, स्टेटस चेक करने के लिए आप इन तीनों नंबरों के अलावा क्वेरी आईडी का भी इस्तेमाल कर पाएंगे। वहीं, आप पीएम किसान योजना के लिए सरकार द्वारा दिए गए हेल्पलाइन नंबर 011-24300606/ 011-23381092 पर कॉल भी कर सकते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!