Breaking News :
>>अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शीघ्र होगी शिक्षकों की तैनाती- डा. धन सिंह रावत>>महाराज ने मुख्यमंत्री धामी को सौंपा 3,67,995 की धनराशि का चैक>>मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई 12वीं की टॉपर अरीना रघुवंशी को फोन कर दी बधाई>>मुख्यमंत्री धामी से ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट>>किडनी स्टोन में बीयर पीना फायदेमंद या नुकसानदायक? जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर>>मंत्री गणेश जोशी ने अनारवाला-मालसी मोटर मार्ग पर चल रहे मरम्मत एवं सुधार कार्यों का किया निरीक्षण >>‘पति पत्नी और वो दो’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>जब अफसर खुद बने मिसाल : साइकिल से दफ्तर पहुंचे बंशीधर तिवारी>>देहरादून में स्कॉर्पियो से 1.55 करोड़ रुपये की नगदी बरामद, सीक्रेट केबिन में छिपाई थी रकम>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, तीन बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम सविन बंसल ने किए पंजीकरण निरस्त>>इलेक्ट्रिक स्कूटर से उपनल मुख्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, किया औचक निरीक्षण>>गांव, गरीब और युवाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री भरत सिंह>>उच्च शिक्षा विभाग में किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरी- डाॅ. धन सिंह रावत>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा>>उत्तराखंड के प्रत्येक विकासखण्ड में बनेगा एक आदर्श कृषि गांव, सीएम धामी ने दिये निर्देश>>सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, स्टांप चोरी और अवैध रजिस्ट्रियों का हुआ खुलासा>>​शिक्षा के मंदिर में अनैतिक गतिविधियां अक्षम्य, दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई- कुसुम कंडवाल
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

मुख्यमंत्री ने क्षत्रिय चेतना मंच की स्मारिका के 12वें अंक ‘क्षत्रिय संदेश’ का किया विमोचन

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 29 नवम्बर 2020, देहरादून (सू.ब्यूरो)। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में क्षत्रिय चेतना मंच की स्मारिका के 12 वें अंक ‘क्षत्रिय संदेश’ का विमोचन किया। क्षत्रिय चेतना मंच द्वारा स्मारिका के माध्यम से इतिहास को संजोने के साथ ही समाज के हर वर्ग को जागरूक करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि क्षत्रिय चेतना मंच द्वारा सीमित संसाधन होते हुए भी समय-समय पर जन जागरूकता के कार्यक्रम चलाये जाते हैं। स्वयं सेवी भाव से लोगों की मदद की जा रही है। कोरोना काल में भी क्षत्रिय चेतना मंच द्वारा लोगों की हर संभव मदद की गई।

क्षत्रिय संदेश स्मारिका के मुख्य संपादक श्री रवि नेगी ने कहा कि इस स्मारिका में समाज के हर वर्ग की समस्याओं एवं विभिन्न पहलुओं को दर्शाने का प्रयास किया गया है। विपदा के समय जरूरतमंदों की मदद के लिए क्षत्रिय धर्म को हमेशा याद रखने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया है। कोरोना काल में क्षत्रिय चेतना मंच द्वारा मास्क, सैनिटाईजर एवं राशन का वितरण किया गया।

इस अवसर पर क्षत्रिय चेतना मंच के संरक्षक ठाकुर मोहन सिंह चौहान, संपादक मंडल से श्री शशिकांत शाही, श्रीमती संजू चौहान, श्रीमती रेखा रावत, श्री अशोक वर्द्धन, श्री सुभाष पंवार आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!