Breaking News :
>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण
ताज़ा खबरेंदेश

भारत-चीन के बीच कल 10वें दौर की बातचीत, पैंगोंग के बाद अन्य क्षेत्रों से सैनिकों की वापसी पर होगी वार्ता

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 फरवरी 2021, शुक्रवार। पूर्वी लद्दाख के पैंगोंग झील इलाके से सैनिकों के पीछे हटने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शनिवार को सुबह 10 बजे से भारत और चीन के बीच सैन्य स्तर की 10 वें दौर की वार्ता होगी। सैन्य सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। यह बातचीत मोल्डो बॉर्डर प्वाइंट पर आयोजित होगी, जो चीन के नियंत्रण में है। बताया गया है कि पैंगोंग झील के उत्तरी और दक्षिणी तटों से पीछे हटने के बाद दोनों पक्षों के बीच अन्य जगहों से भी पीछे हटने की प्रक्रिया पर बातचीत होगी, जहां गतिरोध की स्थिति बरकरार है। विदेश मंत्रालय (MEA) ने पिछले सप्ताह कहा था कि सैन्य और राजनयिक स्तर पर निरंतर वार्ता के बाद वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर भारत और चीनी सेना के बीच टकराव खत्म करने को लेकर सहमति बनी।

बता दें कि बीते दिनों रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में बताया था कि दोनों देशों के बीच तनाव कम करने को लेकर समझौता हो गया है। इसके तहत दोनों पक्ष अग्रिम मोर्चे पर तैनात अपने सैनिकों को चरणबद्ध तरीके वापस हटाएंगे। उन्होंने कहा था कि चीन के साथ वार्ता के दौरान भारत की रणनीति और दृष्टिकोण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशों पर आधारित है। हम अपने क्षेत्र का एक इंच हिस्सा भी किसी को लेने नहीं देंगे। यह हमारे दृढ़ संकल्प का परिणाम है कि हम एक समझौते की स्थिति में पहुंच गए हैं।

विदित रहे कि पैंगोंग इलाके में सैन्य टकराव खत्म करने के लिए हुए समझौते के अनुसार दोनों देशों के सैनिकों के अपने-अपने अग्रिम मोर्चे से पीछे लौटेने और अप्रैल, 2020 के पहले की स्थिति सुनिश्चित करेने पर सहमति बनी थी। पैंगोंग झील इलाके में सैन्य गतिरोध खत्म करने को लेकर हुए समझौते के तहत चीनी सेना पैंगोंग झील के करीब फिंगर आठ से पूरब की ओर अपनी पुरानी जगह पर रहेगी। वहीं भारतीय सेना फिंगर-तीन के पास धान सिंह थापा पोस्ट के स्थायी बेस पर रहेगी। मई 2020 में चीनी सैनिकों द्वारा सीमा के उल्लंघन के बाद भारत ने अक्रामक रुख अपना लिया था और हजारों सैनिक तैनात कर दिए थे। इससे तनाव और गहरा गया था।

इससे पहले दोनों देशों के बीच मई 2020 से जारी तनाव के बीच 23 जनवरी को दोनों देशों के बीच सैन्य स्तर की वार्ता हुई थी। दोनों देशों ने इसे सकारात्मक बताया था। साथ ही कहा था कि इससे गतिरोध को लेकर आपसी समझ बढ़ी है। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच सैनिकों की वापसी को लेकर बेहद स्पष्टता से चर्चा हुई थी। इसी का नतीजा था कि दोनों पक्षों के बीच पूर्वी लद्दाख के पैंगोंग झील इलाके से पीछे हटने को लेकर सहमति बनी। जून में गलवन घाटी में दोनों सेनाओं के बीच हिंसक झड़प भी हुई थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!