Breaking News :
>>रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई>>‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए ग्रामीण आजीविका मॉडल को मजबूत करने पर मंथन>>मुख्यमंत्री धामी की दो टूक संदेश—सड़कें गड्ढामुक्त हों, विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी पर होगी कार्रवाई>>वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती>>खटोली तल्ली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 610 लाभार्थी लाभान्वित, 75 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त>>FDA आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद>>ऋषिकेश में बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 25 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों की हुई जांच>>देहरादून में मतदाता जागरूकता गतिविधियां तेज, जिलाधिकारी ने सभी विभागों को दिए निर्देश>>स्कूलों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को ढाई करोड़ स्वीकृत>>विकास भवन में तीन दिवसीय प्रशासनिक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ, पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: वीवीआईपी की भूमिका की जांच की मांग, कांग्रेस ने गांधी पार्क में किया मौन सत्याग्रह>>प्रदेश में मौसम फिर लेगा करवट, बारिश के साथ बर्फबारी के आसार>>डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड के राज्यपाल नियुक्त होने पर महाराज ने दी शुभकामनाएं>>नशामुक्त उत्तराखंड का संकल्प, परेड ग्राउंड में लोगों को दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ>>देहरादून में तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 100 से अधिक लोगों को शिकार बनाने का खुलासा>>भारतीय खिलाड़ियों का जलवा- आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बने शुभमन गिल और शेफाली वर्मा>>सीओ अस्मिता ममगाईं ने किया कोतवाली कोटद्वार का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश>>चोट के चलते न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शुरुआती दो मैच नहीं खेलेंगे ऋषभ पंत, इस खिलाड़ी को मिला मौका>>दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट की बदली तारीख, अब 30 अक्टूबर को जेएलएन स्टेडियम में सजेगी महफिल
उत्तराखण्ड

ठाकुरद्वारा के बैंक कैशियर ने होटल में गोली मारकर की आत्महत्या, जानें क्‍या है मामला

काशीपुर: बैंक कैशियर ने तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। कैशियर होटल में ठहरा हुआ था। होटल कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी।

ग्राम कनकपुर, सुरजननगर, ठाकुरद्वारा उप्र निवासी तेजपाल सिंह (28) पुत्र वीर सिंह शरीफनगर ठाकुरद्वारा स्थित प्रथमा बैंक में कैशियर के पद पर तैनात था। शनिवार-रविवार को बैंक बंद होने की वजह से वह सोमवार सुबह 10 बजे घर से बैंक जाने के लिए निकला था। लेकिन बैंक नहीं गया। शाम को पांच बजे बैंक मैनेजर तेजपाल के घर पहुंचे थे। उन्होंने परिजनों से तेजपाल के बैंक न आने के बावत पूछा। पिता वीर सिंह ने तेजपाल को फोन लगाया मगर उठा नहीं। देर रात पुलिस को मंडी पुलिस चौकी के पास पैराडाइज होटल के कमरा नंबर 101 में तेजपाल द्वारा स्वयं को गोली मारने की सूचना मिली। सूचना पर मौके पर टीम के साथ पहुंचे एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने घटना की जानकारी ली।

तेजपाल ने 315 बोर के तमंचे से सीने में गोली मारकर आत्महत्या की थी। तेजपाल की तीन साल पहले असगरीपुर अमरोहा उप्र निवासी करिश्मा से शादी हुई थी। उसके पास सवा माह का बेटा है। मृतक तीन भाई एक बहन में सबसे छोटा था। परिजनों का रो-रोकर बुराहाला था।

सुबह कमरा बुक कराकर दोबारा होटल में आया था मृतक 

होटल मैनेजर सतविंदर चौहान ने बताया कि तेजपाल सुबह सवा 10 बजे होटल पहुंचा था। उसने कमरा बुक कराया और करीब एक घंटे बाद चला गया। इसके बाद वह दोपहर सवा तीन बजे पहुंचा था। साढ़े पांच बजे के करीब सतविंदर को गोली की आवाज सुनाई दी। उसने अपने कर्मचारी से ऑफिस से बाहर निकलकर पूछा तो कर्मचारी ने कोई भी आवाज आने से मना कर दिया। जिसके बाद बहेड़ी थाने में तैनात सिपाही विकास ऊपर बने शौचालय में गया था। उसने लहूलुहान हालत में तेजपाल को बेड पर पड़े देखा था। कमरा खुला हुआ था।

एएसपी ने कहा पुलिस कर रही मामले की जांच  

डॉ. जगदीश चंद्र, एएसपी काशीपुर ने बताया कि बैंक मैनेजर से पूछताछ कर ली गई है। उसके बयान दर्ज किए गए हैं। बहेड़ी थाने का सिपाही होटल मैनेजर का दोस्त है। उसकी पत्नी यहां अध्यापक है। इसलिए वह आता-जाता रहता है। एफएसएल की टीम आ रही है। पुलिस अन्य एंगल पर भी जांच करेगी। फिल्हाल आत्महत्या ही लग रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!