Breaking News :
>>देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी>>जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई
ताज़ा खबरेंदेश

आतंकियों ने श्रमिकों को एक बार फिर निशाना बनाया, दो जख्मी

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 जून 2022, शनिवार, श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के शोपियां में शुक्रवार रात को आतंकियों ने दूसरे राज्यों के श्रमिकों को एक बार फिर निशाना बनाया। इस बार उन्होंने पिस्तौल का इस्तेमाल नहीं किया बल्कि उन पर ग्रेनेड से हमला किया गया। इस हमले में दो श्रमिक जख्मी हुए हैं। हमले के बाद से ही सुरक्षाबलों ने घटनास्थल व उसके साथ लगते इलाकों में तलाशी अभियान छेड़ दिया था, जो आज सुबह भी जारी है। दो दिनों में कश्मीर में रह रहे अन्य राज्यों के श्रमिकों पर यह दूसरा हमला है।

विदित रहे कि इससे पहले वीरवार की रात को आतंकियों ने चाडूरा में ईंट भट्ठा मजदूरों पर हमला किया था। इसमें बिहार के श्रमिक दिलखुश की मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य जख्मी हो गया था। शोपियां में अगलर जैनपोरा में जवाहर नवोदय विद्यालय के पास दूसरे राज्यों के काफी श्रमिक रहते हैं। बीती शुक्रवार रात करीब पौने 11 बजे आतंकियों ने वहां बाहर खड़े श्रमिकों को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड हमला किया। इसमें हमले दो श्रमिक घायल हो गए। धमाके की आवाज सुनकर आसपास मौजूद अन्य लोग और सुरक्षाबल मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायल श्रमिकों को उसी समय उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने सेना व सीआरपीएफ के जवानों के साथ मिलकर घटनास्थल व उसके साथ सटे इलाकों की घेराबंदी कर आतंकियों की धरपकड़ के लिए एक तलाशी अभियान चलाया।

कश्मीर घाटी में पिछले चार दिनों में टारगेट किलिंग के तहत यह चौथा हमला है। मंगलवार को आतंकियों ने कश्मीर के जिला कुलागाम में कार्यरत सांबा की महिला अध्यापक रजनी बाला को गोली मार दी थी। उसके दो दिन बाद यानी वीरवार को आतंकियों ने इलाका-ए-देहाती बैंक में बैंक मैनेजर के पद पर कार्यरत राजस्थान निवासी विजय कुमार की हत्या कर दी जबकि उसी दिन रात को आतंकियों ने चडूरा में दो श्रमिकों को निशाना बनाया, जिसमें एक की जान चली गई जबकि दूसरा घायल हो गया। अब चौथे दिन शुक्रवार देर रात को आतंकियों ने शोपियां में श्रमिकों पर हमला किया। इस बार आतंकियों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए दूर से ही श्रमिको निशाना बनाते हुए ग्रेनेड फेंका जिसमें दो श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार टारगेट किलिंग सुरक्षाबलों के लिए चुनौती बन गई है। इसे चुनौती इसलिए माना जा रहा है कि ये हमला करने वाले शीर्ष आतंकी नहीं बल्कि उनके लिए काम करने वाले ओवर ग्राउंड वर्कर हैं। ये वर्कर आम लोगों के बीच रहते हैं। हमले को अंजाम देने के बाद वे फिर से आम लोगों में मिल जाते हैं। अधिकारी ने कहा कि ऐसे हमलावरों को पकड़ने के लिए हमने अपने सूचना तंत्रों को सक्रिय कर दिया है। जल्द ही इन पर भी शिकंजा कसा जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!