Breaking News :
>>स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया गरमपानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण>>ज्यादा सोया चाप खाना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>एनआईसी के आधुनिकीकरण से प्रशासनिक सेवाओं में आएगी तेजी- डीएम>>शुभेंदु अधिकारी बने पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने असम के हाथीकुली चाय बागान का किया अवलोकन>>स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने डॉक्टर सुशीला तिवारी अस्पताल का किया औचक निरीक्षण>>संजय दत्त की आगामी फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज>>महाराणा प्रताप की जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने किया उन्हें याद >>मुख्यमंत्री धामी ने जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ का किया औचक निरीक्षण>>एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील>>सुवेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल होगा शपथ ग्रहण>>“ऑपरेशन प्रहार”- अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार>>मेधावी छात्राओं की बड़ी संख्या बेटियों की प्रगति का प्रमाण- रेखा आर्या>>‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ की रिलीज डेट का ऐलान, 29 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>मुख्यमंत्री धामी ने श्री केदारनाथ धाम में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड अस्पताल का किया लोकार्पण>>दिव्यांगजनों के लिए वरदान बना डीडीआरसी, सैकड़ों को मिला लाभ>>राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य, 30 मई अंतिम तिथि>>कानून का दुरुपयोग कर निर्दोषों को फंसाने वालों के विरुद्ध होगी कठोरतम कार्यवाही- कुसुम कण्डवाल>>उच्च शिक्षा विभाग में उत्तर-पुस्तिकाओं का होगा डिजिटल मूल्यांकन- डाॅ. धन सिंह रावत>>एमडीडीए का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माणों पर चला सीलिंग अभियान, पटेलनगर–देहराखास में दो निर्माण सील
ताज़ा खबरेंदेश

कुपवाड़ा में आतंकी हमले की साजिश हुई नाकाम, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 अप्रैल 2022, मंगलवार, नई दिल्ली/श्रीनगर। लश्कर-ए-तैयबा के सहयोगी संगठन द रजिस्टेंस फ्रंट द्वारा लिखा गया धमकी भरा पत्र जो कि इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, इस बात की ओर संकेत करता है कि श्री अमरनाथ की वार्षिक यात्रा शुरू होने से पहले आतंकी संगठन कश्मीर घाटी में दहशत का माहौल पैदा करने के लिए बड़ी साजिश रच रहे हैं। सतर्क सुरक्षाबलों ने भी इन गिदड़ भभकियों की परवाह न करते हुए श्रद्धालुओं को बिना डर यात्रा पर आमंत्रित किया है। अपनी सतर्ककता का उदाहरण करते हुए कुपवाड़ा पुलिस और सेना ने हाजम मोहल्ला टड करनाह इलाके में चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान हथियारों का बड़ा जखिरा बरामद किया है।

इतनी बड़ी मात्रा में हथियार बरामद होना इस बात की ओर संकेत करता है कि आतंकी संगठनों के लिए काम करने वाले ओवरग्राउंड वर्कर इन हथियारों की मदद से कश्मीर घाटी के विभिन्न इलाकों में हमलों की योजना बना रहे थे। समय रहते पुलिस व सेना की कार्रवाई ने आतंकी मंसूबों पर पूरी तरह से पानी फेर दिया है। DGP दिलबाग सिंह ने पुलिस व सेना को बधाई देते हुए आगे भी इसी तरह सतर्कता भरने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि हमारी थोड़ी सी लापरवाही आम जनता के लिए महंगी साबित हो सकती है।

पुलिस के अनुसार उन्हें हाजम मोहल्ला में संदिग्ध गतिविधियां देखे जाने की सूचना मिली थी। सेना के साथ पहुंची पुलिस टीम ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। इसी बीच एक जगह पर तलाशी लेने पर सुरक्षाबलों को एक संदिग्ध बेग मिला जिसे खोलते ही उनके होश फाख्ता हो गए। बेग में बरामद हथियारों में 10 पिस्तौल, 17 पिस्तौल मैगजीन, 54 पिस्टल राउंड और 5 ग्रेनेड सहित भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। हथियारों को देख यह जाहिर हो रहा था कि आने वाले दिनों में आतंकियों ने ओवर ग्राउंड वर्करों की मदद से हमले तेज करने की योजना बनाई थी।

विदित रहे कि आतंकवादियों के लिए काम करने वाले ओवरग्राउंड वर्कर जो आम लोगों के बीच ही रहते हैं। पिस्तौल, ग्रेनेड से भीड़भाड़ वाले इलाकों में हमला कर भगदड़ का फायदा उठाकर भाग जाते हैं। आम लोगों के बीच रह रहे इन सहयोगियों को पकड़ना सुरक्षाबलों के लिए मुश्किल साबित हो रहा है। हालांकि पिछले कुछ महीनों में इस तरह के हमले बढ़ जाने के बाद सुरक्षाबलों ने अपने सूचना तंत्रों को अपने-अपने इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने को कहा है, जिसका लाभ भी मिल रहा है। यही नहीं व्यापारिक प्रतिष्ठानों व मुख्य बाजारों में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की मदद से भी इनकी धरपकड़ में आसानी हो रही है। फिलहाल हथियार मिलने के बाद से सुरक्षाबलों ने हाजम व उसके साथ लगते इलाकों में जोरशोर से सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!