Breaking News :
>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता>>मैं हिंदी हूँ……….>>काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा>>अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच>>लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल>>कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव>>लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड>>अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज>>ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल>>ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
क्राइमताज़ा खबरेंदेश

जम्मू-कश्मीर के सोपोर में आतंकी हमला : 2 जवान शहीद, 2 स्थानीय नागरिक भी मारे गए

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 जून 2021, शनिवार, श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के जिला बारामूला सोपोर में शनिवार को आतंकवादियों ने मुख्य चौक में तैनात सुरक्षाबलों के एक दल पर घात लगाकर हमला कर दिया। इस गोलीबारी में सुरक्षाबलों केे दो जवान शहीद हो गए जबकि दो नागरिक भी मारे गए हैं। इसके अलावा तीन अन्य घायल भी हुए हैं।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोपोर आरमपोरा मुख्य चौक पर तैनात सुरक्षाबलों के एक दल पर आतंकवादियों ने अचानक से गोलीबारी शुरू कर दी। इससे पहले की सुरक्षाकर्मी अपनी पोजीशन संभालते और आतंकवादियों की गोलीबारी का जवाब देते। पांच पुलिसकर्मी गाेली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। इस बीच तीन नागरिक भी आतंकियों की गोलीबारी की चपेट में आ गए। वहां मौजूद अन्य सुरक्षाबलों ने आतंकियों की गोलीबारी का जवाब देते हुए घायलों को तुरंत उठाया और उपचार के लिए नजदीकी उपजिला अस्पताल सोपोर पहुंचाया। सूत्रों ने बताया कि दो सुरक्षाबलों और दो नागरिकों ने अस्पताल पहुंचते ही अपने जख्मों का ताव न सहते हुए दम तोड़ दिया। सोपोर हमले में मारे गए दो नागरिकों की पहचान मंजूर अहमद और बशीर अहमद के रुप में हुई है। जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार प्रदान करने के बाद श्रीनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो पुलिसकर्मियों और एक नागरिक सहित तीन अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने अभी तक किसी सुरक्षाकर्मी की शहादत से इंकार करते हुए कहा कि पांच सुरक्षाकर्मी गंभीर रुप से जख्मी हैं। इनमें एक सब इंस्पेक्टर है। पांचों को उपचार के लिए श्रीनगर ले जाया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!