Breaking News :
>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन>>हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री>>युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या>>प्रधानमंत्री मोदी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या>>उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान>>जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति>>धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव>>क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता>>मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद>>गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं>>महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई>>महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन
देश

श्रीनगर में आतंकी हमला, दो पुलिसकर्मी शहीद, एक घायल

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 अगस्त 2020, गुरुवार। जम्मू-कश्मीर में 15 अगस्त से एक दिन पहले पहले शुक्रवार को श्रीनगर के बाहरी इलाके नौगांम में पुलिस टीम पर हुए आतंकियों के हमले में 2 पुलिसकर्मी शहीद हो गए। हमले में एक पुलिसकर्मी घायल हुआ है। इलाके की घेराबंद कर ली गई है और सर्च ऑपरेशन जारी है। आतंकियों ने नौगाम में 15 अगस्त के लिए सुरक्षा में तैनात पुलिस पार्टी पर हमला किया। श्रीनगर के नौगाम बाइपास पर शुक्रवार सुबह आतंकी हमला हुआ है।

कश्मीर जोन पुलिस के अनुसार, नौगांम बाइपास के पास नाके पर आतंकियों ने पुलिस पार्टी पर गोलाबारी की। इस हमले में तीन जवान घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दो जवानों ने दम तोड़ दिया।

सर्च ऑपरेशन जारी

15 अगस्त से एक दिन पहले आतंकी हमले से कश्मीर में हलचल तेज है। इससे पहले गुरुवार को श्रीनगर के शहीदगंज इलाके में आतंकियों की मौजूदगी के बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था।

बताया जा रहा है कि बारामुला के डॉगी पहाड़ी इलाके में सुरक्षाबलों ने एक तलाशी अभियान के दौरान 10 ग्रेनेड दो डेटोनेटर दो रेडियो सेट तीन पिस्तौल और असाल्ट राइफल के कारतूस के अलावा पाकिस्तानी करंसी भी बरामद की है।

श्रीनगर में 15 अगस्त को कार्यक्रम

इलाके में आतंकी हलचल देखी गई थी जिसके बाद पुलिस और सेना ने पूरे इलाके को घेरकर ऑपरेशन शुरू कर दिया था लेकिन अभी आतंकियों के साथ कोई मुकाबला नहीं हुआ। बता दें कि शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर श्रीनगर सिटी में प्रदेश का मुख्य कार्यक्रम होना है। यहां पर नए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को ध्वजारोहण करना है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!