Breaking News :
>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की>>अमित शाह बोले- यूपी में कट्टा उद्योग की जगह बना डिफेंस कॉरिडोर, वाहन चोरी की जगह हो रहा वाहन निर्माण>>रांसी स्टेडियम में गूंजा युवा जोश, सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का उत्साहपूर्ण शुभारंभ>>मछली पालन से स्वरोजगार की मिसाल पेश कर रहे पाबौ के राजेंद्र चमोली>>जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भारत स्काउट गाइड की राज्य पुरस्कार जांच परीक्षा का शुभारंभ>>निर्वाचन आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, सचिवालय स्थित निर्वाचन कार्यालय का किया घेराव>>जनवरी तक तैयार हो जायेगा जीएनटीआई स्टेडियम- डाॅ. धन सिंह रावत>>चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पहुंचे मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सामरिक और बुनियादी सुविधाओं का लिया जायजा>>सामान्य बीपी फिर भी चक्कर और शरीर कांपे तो नजरअंदाज न करें, इन वजहों से हो सकती है परेशानी>>मुख्यमंत्री ने अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
देश

महाराष्ट्र के अहमदनगर और अकोला शहर में हुई हिंसा से तनाव; अकोला में इंटरनेट बंद

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 मई 2023, सोमवार, अहमदनग। महाराष्ट्र के अहमदनगर और अकोला शहर में हुई हिंसा से तनाव बना हुआ है। अहमदनगर के शहर शेवगांव में दो पक्षों के बीच पथराव की घटना सामने आई है। वहीं, अकोला में एक मामूली विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई है। दोनों ही घटनाओं में स्थिति को काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस हिंसक झड़प में कई लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। वहीं, झड़प में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

अहमदनगर में जुलूस के दौरान हुई हिंसा

अहमदनगर के शेवगांव में 14 मई की रात को दो पक्षों के बीच पथराव हुआ। दरअसल, छत्रपति संभाजी महाराज जयंती के अवसर पर रात 8:00 बजे शोभायात्रा निकाली गई थी, तभी अचानक एक समूह ने पथराव कर दिया। दूसरे समूह के मुताबिक, पहले धार्मिक स्थल पर पथराव किया गया, जिसके जवाब में जुलूस पर पथराव किया। इसको लेकर दोनों पक्षों में पथराव होना शुरू हो गया।

अफरातफरी के बीच लोगों को अपनी दुकानें बंद करनी पड़ी। वहीं, भीड़ ने तोड़फोड़ की और कुछ दुकानों पर भी हमला किया। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस मामले में अब तक 102 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। राज्य रिजर्व पुलिस बल की 2 यूनिट इस समय शेवगांव में तैनात हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अकोला में मामूली विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प

13 मई को अकोला में एक मामूली विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई। इस हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, वहीं तीन अन्य घायल है। न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, हिंसक घटना के बाद भारी भीड़ ने ओल्ड सिटी पुलिस स्टेशन के बाहर मार्च निकाला। हालात को देखते हुए इस समय अकोला में धारा 144 निषेधाज्ञा लागू कर दी गई। इंटरनेट पर भी प्रतिबंध लगया गया है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इंस्टाग्राम पर एक विवादित पोस्ट को लेकर कई लोग पुलिस थाने पहुंचे थे और शिकायत दर्ज कराई। इसी बीच पुलिस स्टेशन पर भीड़ बेकाबू हो गई और वहां मौजूद वाहनों की तोड़फोड़ करने लगे। देखते ही देखते एक और समुदाय के लोग सामने आ गए और पथराव शुरू कर दिया। दोनों पक्षों के बीच जमकर झड़प हुई। पुलिस ने हालात को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!