Breaking News :
>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>वर्ल्ड स्किल्स में रजत पदक जीत पार्थ वोहरा ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंसामाजिक गतिविधियाँ

तेजस्वनी चैरिटेबल ट्रस्ट ने “अपने सपने” संस्था के बच्चों को वितरित की स्टेशनरी

ड्राइंग प्रतियोगिता में बच्चों ने दिया गर्मी से जानवरों, पक्षियों को बचाने का संदेश

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 अप्रैल 2022, गुरूवार, देहरादून। तेजस्विनी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से अपने सपने संस्था के बच्चों को स्टेशनरी बांटी गई। वहीं इस मौके पर एक ड्राइंग कंपटीशन का आयोजन भी किया गया जिसमें ज्योति, सिमरन व कोमल ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया, जिनको कॉर्निटोस की ओर से गिफ्ट हैम्पर इनाम स्वरूप दिये गए।

गौरतलब है कि स्कूल खुल चुके हैं और इस वक्त बच्चों को कॉपी-किताबों की आवश्यकता पड़ रही है, ऐसे में तेजस्विनी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से ‘अपने सपने’ संस्था द्वारा पढ़ाए जा रहे बस्ती के बच्चों के लिए ड्राइंग कंपटीशन आयोजित किया है एवं उनको कॉपी पेंसिल कलर इत्यादि उपलब्ध करवाये गए।

‘अपने सपने’ संस्था के बच्चों ने ड्राइंग कंपटीशन के माध्यम से यह संदेश दिया कि इस गर्मी के मौसम में कैसे सड़क पर रह रहे जानवरों, पक्षियों तक खाना पानी पहुँचाया जाए और उन्हें किस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

इस अवसर पर तेजस्वनी चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष प्रिया गुलाटी ने कहा कि लगभग 2 साल बाद स्कूल खुले हैं और अभी भी हमारे समाज का एक तबका ऐसा है जो अभी भी कोविड की मार से उबर नहीं पाया है, ऐसे में हम सभी को आगे आकर ऐसे लोगों के बच्चों को पाठन सामग्री उपलब्ध कराने में मदद करनी चाहिए। तेजस्विनी की ओर से कार्यक्रम संचालन के लिए अर्चना यादव कपूर, अंशिका खुराना, कविता पाल, अंजू बारी एवं सुनीता जैन मौजूद रहे।

“अपने सपने” संस्था के अध्यक्ष अरुण कुमार ने भी कार्यक्रम में सहयोग किया। इस अवसर पर तेजस्वनी संस्था की ओर से सभी बच्चों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!