Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्य विकास अधिकारी डॉ० संदीप तिवारी की अध्यक्षता में आयोजन किया गया तहसील दिवस

  • मुख्य विकास अधिकारी डॉ० संदीप ने सभी शिकायतों का गुणवत्ता के साथ निस्तारण के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए हैं।

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 अक्टूबर 2021, मंगलवार, धारी/भीमताल/नैनीताल (सूचना)। ब्लॉक सभागार धारी में मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी डॉ० संदीप तिवारी की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। तहसील दिवस में 23 लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं, जिसमें से कुछ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को हस्तगत करते हुए शीघ्रता से समाधान करने के निर्देश दिए।

तहसील दिवस की अध्यक्षता कर रहे मुख्य विकास अधिकारी डॉ० संदीप ने सभी शिकायतों का गुणवत्ता के साथ निस्तारण के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने विभागों के अधिकारियों को आगाह करते हुए कहा कि तहसील दिवस में आने वाली शिकायतों की समीक्षा जिला व शासन स्तर पर भी हो रही है। इसलिए सभी अधिकारी शिकायतों को गंभीरता से लेकर तुरंत निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि समस्याओं के निस्तारण की जा रही कार्यवाही की जानकारी जिला कार्यालय व तहसील कार्यालय को देने के साथ ही शिकायतकर्ता को भी उपबल्ध कराना सुनिश्चिय करें।

ब्लॉक प्रमुख ओखलकांडा कमलेश कैड़ा, ज्येष्ठ प्रमुख धारी संजय बिष्ट, कनिष्ठ प्रमुख कृपाल मेहता ने सभी अधिकारियों को मानवीय दृष्टिकोण रखते हुए समस्याओं का सरलीकरण करते हुए समाधान करने को कहा।

तहसील दिवस में ब्लाक प्रमुख ओखलकांडा कमलेश कैड़ा ने क्षेत्र की समस्याओं में बैक ऑॅफ बडौदा मे महिला समूहों का रजिस्टेशन नहीं होने, क्षेत्र में विद्युत के तार जगह-जगह पेड़ों से लटके होने, हैड़ाखान मोटरमार्ग डामरीकरण हेतु विभाग से कई बार वार्ता हुई लेकिन डामरीकरण नहीं होने। उन्होंने कहा ओखलकांडा क्षेत्र में लोगों के आय प्रमाण पत्र सम्बन्धी समस्या का निस्तारण कराया जाए। इसके साथ ही ओखलकांडा ब्लाक के ककोड, गांजा, कॉन्ता व चमोलीगांव, पटरानी, गौनियारो आदि गांवों मे मोबाइल कनैक्टिविटी नहीं हो पा रही है। मोबाइल कनैक्टिविटी हेतु मोबाइल टावर स्थापित की मांग रखी।

क्षेत्र पंचायत सदस्य उमेश चन्द्र ने पलडा-देवनगर मोटर मार्ग के निर्माण की मांग रखी। कनिष्ट उप प्रमुख कष्ण कुमार सिह ने ग्राम विकास अधिकारियों व ग्राम पंचायत अधिकारियों की नियुक्ति की मांग रखी। ग्राम प्रधान खष्टी नयाल ने प्राथमिक विद्यालय लेटीबुंगा मे शिक्षकों की नियुक्ति की मांग रखी। ज्येष्ठ उप प्रमुख धारी संजय सिह बिष्ट ने पदमपुरी सोमवारी आश्रम की बन्द पडी लाइब्रेरी को चलाने, धारी-खुटानी मार्ग में डामरीकरण, धारी-कसियालेख मोटर मार्ग में कॉजवे निर्माण की मांग रखी। ग्राम प्रधान चंदन सिह बिष्ट ने बुरांशी के विद्यालय मेें पानी नहीं होने की समस्या रखी। ग्राम प्रधान धानाचुली राजेन्द्र सिह बिष्ट ने अपर जून व लोवर जून पेयजल योजना के मरम्मत किये जाने, धानाचुली क्षेत्र में हैंडपम्प खराब होने की समस्या रखी।

तहसील दिवस में क्षेत्र पंचायत सदस्य उमेश चंद्र, कृष्ण कुमार, ग्राम प्रधान चंदन बिष्ट, राकेश जोशी, राजेन्द्र बिष्ट, खष्टी नयाल, दीपा देवी के अलावा उपजिलाधिकारी योगेश सिह, श्रम अधिकारी मीनाक्षी काण्डपाल, पूर्ति निरीक्षक डीडी लोहनी, प्रधानाचार्य बलवन्त सिह मनराल, पशु चिकित्सक डॉ० ए.के. रावत के साथ ही क्षेत्रीय जनता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.