Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डपिथौरागढ़

जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी की अध्यक्षता में डीडीहाट में आयोजित हुआ तहसील दिवस

प्रशासन जनता की सेवा के लिए और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए सदैव तत्पर है : जिलाधिकारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 फ़रवरी 2023, मंगलवार, पिथौरागढ़। जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी की अध्यक्षता में डीडीहाट में आयोजित तहसील दिवस का कार्यक्रम विकासखंड डीडीहाट सभागार में संपन्न हुआ। डीडीहाट में आयोजित तहसील दिवस के अवसर पर शिकायतकर्ताओं द्वारा विभिन्न प्रकार की समस्यायें जैसे ग्रामसभा तल्ली मिर्थी में सिंचाई नहर के बनाये जाने के संबंध में, जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम सभा चुपड़ाखेत डीडीहाट को कार्यदाई संस्था पेय जल निर्माण निगम डीडीहाट फेज-2 से वंचित किये जाने के संबंध में, बोरा गाँव कुणिया मोटर मार्ग बनाने व प्रधान मंत्री अटल आवास के संबंध में, उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी को पेंशन दिये जाने के संबंध में, विद्युत संयोजन/पोल लगाए जाने व मुख्यमंत्री राहत कोष के संबंध में, कोविड-19 के दौरान कोविड के कारण सस्ता गल्ला विक्रेता की मृत्यु होने पर मृतक के आश्रितों को राहत सम्मान निधि मुहैया कराने के संबंध में, दिव्यांग भरण पोषण हेतु पेंशन के संबंध में, डीडीहाट सिराकोट डामरीकरण, देवीसूना से गराली और सानदेव ननपापो मोटर मार्ग बनाये जाने के संबंध में आदि विभिन्न विभागों को संबंधित 22 शिकायती प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी महोदय के समक्ष रखे गए, जिनमें से कुछ का मौके पर ही समाधान कर दिया गया और शेष प्रार्थना पत्रों में दर्ज शिकायतों को शीघ्र समाधान किये जाने हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को हस्तांतरित कर दिया तथा संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम के दौरान दीपा नेगी द्वारा बताया गया कि गत वर्ष उनके पति की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी अपने और बच्चे के पालन पोषण के लिए दीपा नेगी द्वारा रोजगार की माँग की गई जिस पर जिलाधिकारी द्वारा उनको आश्वस्त किया गया कि आप जिस कार्य को करने में सक्षम हो वह कार्य शुरू करें, आपकी हर संभव सहायता की जाएगी और कार्य शुरू करने के लिए आप को लोन भी उपलब्ध करा दिया जाएगा।

इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा जनता को संबोधित करते हुए कहा गया कि प्रशासन जनता की सेवा के लिए और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए सदैव तत्पर है।

तहसील दिवस के अवसर पर ब्लाक प्रमुख डीडीहाट बबीता चुफाल, मुख्य विकास अधिकारी वरुण चौधरी, परियोजना निदेशक आशीष पुनेठा, जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी, उप जिलाधिकारी भगत सिंह फोनिया, मुख्य कृषि अधिकारी रितु टम्टा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर योगेश भारद्वाज आदि अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *