Breaking News :
>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह>>सीएम धामी ने रामनगर में ₹29.65 करोड़ की लागत से नवनिर्मित धनगढ़ी पुल का किया लोकार्पण>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>वीबी-जीरामजी योजना के तहत संवरेंगे खस्ताहाल विद्यालय- डाॅ. धन सिंह रावत>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण की जांच के आदेश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई- हेमंत द्विवेदी >>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना
उत्तराखण्डखेल-जगतटिहरी गढ़वाल

‘टिहरी वॉटर स्पोर्ट्स कप’ : दूसरे दिन कैनोई स्प्रिंट की 1000 मीटर की दूरी में प्रतियोगितायें आयोजित की गई

प्रथम दिन के खेल समाप्त होने के उपरान्त ‘नमामि गंगे प्रोजेक्ट’ के अन्तर्गत गंगा आरती, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं लेजर लाइट और साउण्ड शो का आयोजन किया गया।

दूसरे दिन खेल के शुरू होने से पूर्व सांस्कृतिक दलों द्वारा सुन्दर प्रस्तुति दी गई।

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 सितम्बर 2023, शुक्रवार, टिहरी गढ़वाल। आईटीबीपी कैंपस कोटी कॉलोनी, टिहरी गढ़वाल में आयोजित चार दिवसीय ‘टिहरी वॉटर स्पोर्ट्स कप’ के दूसरे दिन शुक्रवार को कैनोई स्प्रिंट की 1000 मीटर की दूरी में प्रतियोगितायें आयोजित की गई। दूसरे दिन खेल के शुरू होने से पूर्व सांस्कृतिक दलों द्वारा सुन्दर प्रस्तुति दी गई।

कैनोई स्प्रिंट प्रतियोगिताओं के अन्तर्गत रेस 37 में चार सदस्य प्रति टीम में उड़ीसा प्रथम, अण्डमान निकोबार द्वितीय एवं मध्य प्रदेश तृतीय स्थान पर रहा। रेस 38 में चार सदस्य प्रति टीम में सर्विसस स्पोर्ट्स कन्ट्रोंल बोर्ड (एसएससीबी) प्रथम, केरल द्वितीय, उड़ीसा तृतीय स्थान पर, रेस 39 में एक सदस्य प्रति टीम में मध्यप्रदेश प्रथम, मणिपुर द्वितीय, एसएससीबी तृतीय तथा उत्तराखण्ड चतुर्थ स्थान पर रहे। रेस 40 में महिलाओं की दो सदस्य प्रति टीम में मध्य प्रदेश प्रथम, हरियाणा द्वितीय, अण्डमान निकोबार तृतीय स्थान पर रहा, जबकि रेस 41 में एक सदस्य प्रति टीम में एसएससीबी प्रथम, कर्नाटक द्वितीय, पंजाब तृतीय स्थान पर रहा। रेस 42 में चार सदस्य प्रति टीम में एसएससीबी प्रथम, मध्य प्रदेश द्वितीय एवं उड़ीसा तृतीय स्थान पर रहे। रेस 43 में एक सदस्य महिला प्रति टीम में मध्य प्रदेश प्रथम, हरियाण द्वितीय एवं केरल तृतीय स्थान पर रहा। रेस 44 में दो सदस्य प्रति टीम में एसएससीबी प्रथम, उड़ीसा द्वितीय एवं दिल्ली तृतीय स्थान पर रहा। रेस 45 में दो सदस्य प्रति टीम में मध्य प्रदेश प्रथम, उड़ीसा द्वितीय तथा एसएससीबी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया गया।

इस मौके एजीएम मानव संसाधन एवं प्रशासन टीएचडीसी डॉ. ए.एन. त्रिपाठी, अध्यक्ष भारतीय कैनोइंग और क्याकिंग एसोसियेशन प्रशांत कुशवाह, निदेशक तकनीक टीएचडीसीआईएल भूपेन्द्र गुप्ता, महासचिव उत्तराखण्ड ओलम्पिक एसोसिएशन डी.के. सिंह, प्रबन्धक जन सम्पर्क मनवीर सिंह नेगी, उप प्रबन्धक जनसम्पर्क आर.डी. मंमगांई आदि मौजूद रहे।
गुरूवार को प्रथम दिन के खेल समाप्त होने के उपरान्त ‘नमामि गंगे प्रोजेक्ट’ के अन्तर्गत गंगा आरती, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं लेजर लाइट और साउण्ड शो का आयोजन किया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!