Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डटिहरी गढ़वाल

टिहरी गढ़वाल : राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की तैयारियों को लेकर आयोजित की गई जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 15 अप्रैल 2023, टिहरी। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ० सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में आज जिला कलेक्ट्रेट के वीसी कक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस से संबंधित तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान को सफल बनाने हेतु जिलाधिकारी द्वारा स्वास्थ्य, शिक्षा, बाल विकास,पंचायती राज विभाग, समाज कल्याण एवं सूचना विभाग को परस्पर समन्यव कर प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिये गये। साथ ही अभियान के निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने हेतु गैर-सरकारी संगठनों से भी सहयोग का आह्वान किया गया।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० मनु जैन ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर आगामी 17 अप्रैल को जिले के स्कूलों एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों पर 1 से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों को कृमि नियंत्रण की दवा अल्बेंडाजोले 400 एमजी दी जाएगी। इसके साथ ही जो बच्चे, किशोर 17 अप्रैल, 2023 को दवा खाने से वंचित रह जाएंगे, उन बच्चों को मॉप अप दिवस 20 अप्रैल 2023 को यह दवा दी जाएगी। बताया गया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर जिले में 01 लाख 77 हजार बच्चों को कृमि मुक्ति की दवा खिलाई जाने का लक्ष्य है, जिसमें आँगनवाड़ी केंद्रों एवं शासकीय गैर शासकीय विद्यालयों, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, स्नातक कालेजों में आँगनवाड़ी कार्यकर्ता आशा एवं शिक्षकों द्वारा दवाई खिलाई जाएगी। बताया कि प्रत्येक वर्ष यह कार्यक्रम दो बार प्रत्येक 6 माह में आयोजित होता है।

बैठक में सीईओ एल.एम. चमोला, डीपीआरओ एम.एम. खान, जिला समाज कल्याण अधिकारी के.एस. चौहान, चिकित्सा अधीक्षक थत्यूड़ मोहन सिंह, प्रभारी चिकित्सा प्रतापनगर कुलभूषण त्यागी, जाखणीधार अरविन्द आर्य, चम्बा पुखराज सिंह, राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम प्रबंधक नरेन्द्र रावत, जिला एनएचएम प्रबंधक रिसभ उनियाल, एविडेंस एक्शन एनजीओ से नीलम सहित अन्य सभी ब्लॉक प्रभारी चिकित्सा अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *