Breaking News :
>>अब खिलाड़ी कर सकेंगे विश्व स्तरीय खेल सुविधाओं के साथ अभ्यास- रेखा आर्या>>अजबपुर कला में आठ बीघा में की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग
देश

ग्रामीणों को टीकाकरण के लिए जागरुक करने का प्रयास करते युवाओं की टीम

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 जून 2021, मंगलवार, जोधपुर। ग्रामीण स्तर पर टीकाकरण की धीमी रफ्तार एक चुनोती बन रही है। इस चुनौती को देखते हुए कुछ गांवों के चिकित्सा कर्मचारी और कुछ जागरूक युवा इन ग्रामीणों को घर-घर जाकर टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित करने के लिए आगे आए हैं, जो कि स्थानीय भाषा मे लोगो से जनसंपर्क कर टीकाकरण को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने में अपना योगदान दे रहे हैं। जोधपुर संभाग के ग्रामीण इलाकों विशेषकर सिरोही जालौर पाली में शिक्षा का स्तर कम है ऐसे में जागरूकता का भी अभाव है और टीकाकरण की भ्रांतियों का भी जोर है। यही वजह है कि शहरी के अपेक्षा गावो में टीकाकरण का आंकड़ा कम है। ऐसे इन युवाओं का प्रयास ग्रामीणों ने जागरूकता लाने में मददगार साबित होगा। जहां कोरोना संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया गया है। वहीं ग्रामीणों को टीकाकरण के लिए 45+ श्रेणी के तहत लाना चिकित्सा कर्मचारियों के लिए एक बड़ी चुनौती बन रहा है। इसके तहत कोरोना के ग्रामीण इलाकों में बढ़ते संक्रमण के साथ साथ टीकाकरण की धीमी रफ्तार के मध्य नजर गांव वासियों को जागरूक किया जा रहा है।

जोधपुर संभाग से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रो और पाली जालोर सिरोही के ट्राइबल इलाको में वेक्सीनेशन को लेकर अवेयरनेस कार्यक्रम में इन युवाओं की महत्ती भूमिका है। जोधपुर से ऐसे युवाओं में जोधपुर के दीक्षित परिहार ने ग्रामीणों में टीकाकरण के बारे में जागरूकता पैदा कर रहे हैं और जिन्होंने टीकाकरण नहीं करवाया है उन्हें टीकाकरण की महत्वता बता रहे है। ओसियां उपमंडल के गांवों पर ध्यान केंद्रित करते हुए इस विकट स्थिति में टीकाकरण के लाभों के बारे में उन्हें सूचित करने के लिए घर- घर जाकर ग्रामीणों से मिल रहे हैं । दीक्षित परिहार ने डोर टू डोर पैंपलेट बाटकर लोगो को जागरूक करने का भी काम किया। कोरोना टीके को लेकर ग्रामीणों में भय व अज्ञानता का माहौल है। ग्रामीणों को लगता है कि कोरोना का टीका लगवाने से मौत या कोई अन्य जटिलता हो सकती है। इस भय को दूर करने के लिए पाली जिले के पंचायत समिति से जुड़े गांव डरी से जुड़े पीईईओ रविन्द्र सिंह के निर्देशन में भी एक कोर कमेटी का गठन किया गया है। जो कि घर घर जनसंपर्क कर टीकाकरण के लाभ को आम जन तक पहुचा रहे हैं। जिनमें पंचायत सहायकों की भी मदद कारगर साबित हुई है। पहले विद्यालय से जुड़े स्टाफ के ग्रामीणों के आवास पर जाने पर उनके साथ दुर्वव्यहार होता था। डरी की पंचायत सहायक भावना के अनुसार ग्रामीण महिलाओं को बोलचाल की स्थानीय भाषा में संवाद स्थापित कर ग्रामीणों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया गया, जिससे उनमें विश्वास जागृत हुआ। टीकाकरण की सफलता के लिए इन निराधार मान्यताओं का उन्मूलन बहुत महत्वपूर्ण है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!