Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
खेल-जगत

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को अर्जुन अवॉर्ड से किया गया सम्मानित 

प्रतिष्ठित अवॉर्ड को पाने वाले 46वें भारतीय पुरुष क्रिकेटर बने शमी

7 मैचों में कुल 24 विकेट किए अपने नाम 

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 जनवरी 2024, मंगलवार, नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। शमी इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड को पाने वाले 46वें भारतीय पुरुष क्रिकेटर हैं। शमी का प्रदर्शन वर्ल्ड कप 2023 में बेहद शानदार रहा था और उन्होंने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट अपने नाम किए थे। शमी ने 7 मैचों में कुल 24 विकेट निकाले थे।

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को देश के प्रतिष्टित अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मोहम्मद शमी को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया। शमी का प्रदर्शन पिछले कुछ सालों में कमाल का रहा है। भारत की धरती पर खेले गए विश्व कप में शमी ने टीम इंडिया को फाइनल तक पहुंचाने में अहम किरदार निभाया था।

मोहम्मद शमी के लिए वर्ल्ड कप 2023 किसी सपने के सच होने से कम नहीं रहा था। शमी ने गेंद से जमकर कहर बरपाया था और वह टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। शमी ने विश्व कप में खेले सिर्फ 7 मैचों में 24 विकेट अपने नाम किए थे और दुनियाभर के बल्लेबाजों की नाक में दम किया था।

शमी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मैच में 7 विकेट चटकाए थे। वहीं, भारत की ओर से 50 ओवर के विश्व कप में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड भी शमी के नाम दर्ज हो गया है। शमी ने इस मामले में जहीर खान को पीछे छोड़ा था।

अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित होने वाले खिलाड़ी

अर्जुन अवॉर्ड: ओजस प्रवीण देवताले (आर्चरी), अदिति गोपीचंद स्वामी (तीरंदाजी), श्रीशंकर (एथलेटिक्स), पारुल चौधरी (एथलेटिक्स), मोहम्मद हुसामुद्दीन (बॉक्सिंग), आर वैशाली (चेस), अनुश अग्रवाल (घुड़सवारी), दिव्यकृति सिंह (घुड़सवारी ड्रेसेज), दीक्षा डागर (गोल्फ), कृष्ण बहादुर पाठक (हॉकी), सुशीला चानू (हॉकी), पवन कुमार (कबड्डी), रितु नेगी (कबड्डी), नसरीन (खो-खो), पिंकी (लॉन बॉल्स), ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ( शूटिंग), ईशा सिंह (शूटिंग), हरिंदर पाल सिंह संधू (स्क्वाश), अयहिका मुखर्जी (टेबल टेनिस), सुनील कुमार (रेसलिंग), अंतिम पंघाल (रेसलिंग), नाओरेम रोशिबिना देवी (वुशु), शीतल देवी (पैरा तीरंदाजी), इलूरी अजम कुमार (दृष्टिबाधित क्रिकेट), प्राची यादव (पैरा कैनोइंग)।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!