Breaking News :
>>मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी>>एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील>>डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश>>श्रीकृष्ण जन्म की दिव्य लीला ने मोहा मन, मध्यरात्रि में अभिषेक के साथ गूँजा “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की”>>‘अनघ (निष्पाप)–मेरी अपनी यात्रा’ : स्मृतियों की पगडंडी से जीवन के उजास तक>>10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला>>महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश>>नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित>>आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा>>देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट>>‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>शिक्षक : राष्ट्र के भविष्य के शिल्पकार>>शिक्षक नई पीढ़ी के मार्गदर्शक, राष्ट्र एवं समाज निर्माण में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है- सीएम धामी>>केदारनाथ धाम के लिए 15 सितंबर से फिर शुरू होगी हेली सेवा, 7 सितंबर से बुक होंगे टिकट>>भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, धर्म, कर्तव्य और कर्म के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है- मुख्यमंत्री>>महाराज ने की नेपाल के राजदूत से भेंट, हर संभव मदद कर दिया भरोसा>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत>>बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने सीएम धामी से की मुलाकात, द्वितीय चरण की तैयारियों की दी जानकारी>>कोटद्वार में आधार सेवा केंद्र शुरू, अब आधार सेवाओं के लिए नहीं जाना पड़ेगा अन्य शहर>>बच्चे की हाइट नहीं बढ़ रही? सिर्फ खान-पान को न मानें वजह, इन संकेतों पर दें खास ध्यान
खेल-जगत

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी

प्रिंस यादव और गुरनूर बराड़ को पहली बार मिला टीम इंडिया में मौका

शुभमन गिल संभालेंगे कमान

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 20 मई 2026, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अगले महीने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। गुवाहाटी में हुई चयन समिति की बैठक के बाद घोषित टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। आईपीएल 2026 के बाद होने वाली यह सीरीज आगामी वनडे विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है।

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 14 जून से धर्मशाला में होगी। इसके बाद दूसरा मुकाबला 17 जून को लखनऊ और तीसरा वनडे 20 जून को चेन्नई में खेला जाएगा। वहीं, वनडे सीरीज से पहले दोनों टीमों के बीच 6 जून से मुल्लांपुर में एकमात्र टेस्ट मैच भी खेला जाएगा।

इस सीरीज के लिए युवा खिलाड़ियों प्रिंस यादव और गुरनूर बराड़ को पहली बार भारतीय वनडे टीम में मौका मिला है। वहीं, स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की भी टीम में वापसी हुई है, हालांकि उनका खेलना फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करेगा। रोहित शर्मा को भी टीम में शामिल किया गया है, लेकिन उनकी उपलब्धता फिटनेस के आधार पर तय होगी। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने साफ किया कि दोनों खिलाड़ियों पर मेडिकल टीम लगातार नजर बनाए हुए है।

चयनकर्ताओं ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम देने का फैसला किया है और उन्हें टेस्ट टीम में भी जगह नहीं दी गई है। टीम की कमान शुभमन गिल को सौंपी गई है, जबकि श्रेयस अय्यर को उपकप्तान बनाया गया है। विकेटकीपर के तौर पर केएल राहुल और ईशान किशन को शामिल किया गया है। ईशान किशन ने टी20 टीम के बाद अब वनडे टीम में भी वापसी कर ली है। हालांकि, लगातार अच्छे प्रदर्शन के बावजूद संजू सैमसन को टीम में जगह नहीं मिल सकी।

सबसे ज्यादा चर्चा विराट कोहली की वापसी को लेकर हो रही है। आईपीएल 2026 में शानदार फॉर्म में चल रहे कोहली से अफगानिस्तान के खिलाफ बड़ी पारियों की उम्मीद की जा रही है। अगर रोहित शर्मा भी फिट रहते हैं, तो लंबे समय बाद घरेलू मैदान पर रोहित-कोहली की अनुभवी जोड़ी एक साथ खेलती नजर आएगी।

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़ और हर्ष दुबे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!