Breaking News :
>>ऋषिकेश में नशा रोकने पर माँ को गोली मारने की घटना से स्तब्ध महिला आयोग>>जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश>>आरोपियों से जुड़े लोगों को जांच समिति में शामिल करना गलत- गोदियाल>>तीन दिन में पोर्टल पर प्रोजेक्ट अपलोड करें विभाग- मुख्य सचिव>>मानसून में दही खाना सही है या नहीं? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>सेवा पखवाड़ा सरकार और जनता के बीच भरोसे का सेतु- महाराज>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह>>सीएम धामी ने रामनगर में ₹29.65 करोड़ की लागत से नवनिर्मित धनगढ़ी पुल का किया लोकार्पण>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
उत्तराखण्डउधमसिंह नगर

किसानों की गेहूँ फसल खरीद का भुगतान गेहूँ खरीद के 72 घंटों के भीतर करेगा टीडीसी

कृषकों को संयंत्रो पर अन्तःग्रहण सुचारू रूप से कराने हेतु सभी व्यवस्थायें सुनिश्चित की गयी है : जिलाधिकारी

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 09 अप्रैल 2023, रुद्रपुर। टीडीसी किसानों की गेहूँ फसल खरीद का भुगतान पूरी तत्परता व समयबद्धता से गेहूँ खरीद के 72 घंटों के भीतर करेगा।

यह जानकारी देते हुए टीडीसी के प्रबंध निदेशक एवम जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने बताया कि निगम द्वारा वर्तमान रबी सत्र में गेहूँ असंसाधित बीज क्रय करने हेतु पूर्ण व्यवस्थाये कर ली गयी है। कृषकों को उनके आपूर्तित उत्पाद का भुगतान 72 घंटे की समय सीमा के अन्तर्गत किया जायेगा और कृषकों को अपनी उपज के भुगतान हेतु परेशान नहीं होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि समय से भुगतान होने से किसाओं को विभिन्न दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

टीडीसी के प्रबंध निदेशक एवम जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने बताया कि कृषकों को संयंत्रो पर अन्तःग्रहण सुचारू रूप से कराने हेतु सभी व्यवस्थायें सुनिश्चित की गयी है। निदेशक मण्डल द्वारा वर्ष 2023-24 हेतु 20 करोड़ रुपए की कार्यशील पूूॅजी की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि निगम द्वारा वर्ष 2022-23 में कार्यशील पूॅजी की व्यवस्था हेतु प्राप्त कैश क्रेडिट लिमिट का पूर्ण भुगतान 31 मार्च से पूर्व कर दिया गया है जो निगम द्वारा गतवर्ष में बीज विक्रय में किये गये अथक प्रयासों का परिणाम है।

उन्होंने बताया कि विगत दिवस देहरादून में अपर मुख्य सचिव एवं कृषि उत्पादन आयुक्त, उत्तराखण्ड शासन एवं निगम अध्यक्ष आनन्द वर्धन महोदय की अध्यक्षता में निगम के निदेशक मण्डल की 243वीं बैठक ए.पी.सी.सभाकक्ष उत्तराखण्ड सचिवालय, देहरादून में आहूत की गयी।

बैठक अपर मुख्य सचिव एवं कृषि उत्पादन आयुक्त, उत्तराखण्ड शासन एवं निगम अध्यक्ष आनन्द वर्धन महोदय की अध्यक्षता में आहूत की गयी। जिसमें गत वर्ष 2022-23 में निगम द्वारा किये गये मुख्य कार्यो की प्रगति से अवगत कराया गया तथा भावी कार्य कलापो के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की गयी। साथ ही वर्ष 2021-22 के वार्षिक लेखो का अनुमोदन कराया गया। निगम के पुर्नोत्थान के लिए सुदृढ़ रणनीति तैयार करने के निर्देश दिये गये। भविष्य में निगम के सशक्तिकरण हेतु सभी आवश्यक प्रयास किये जायेंगे, जिससे बीज उत्पादको के हित सुरक्षित रहे तथा निगम अपनी साख के अनुरूप उत्तराखण्ड व अन्य राज्यों यथा उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखण्ड ईत्यादि राज्यों में बीज की उपलब्धता सुनिश्चित कराते हुए व्यवसायिक लक्ष्यों को प्राप्त कर सके।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!