Breaking News :
>>नौ माह का प्रशिक्षण पूरा कर पुलिस की मुख्यधारा में शामिल हुए 15 आरक्षी, पुलिस लाइन में पासिंग आउट सेरेमनी>>पारिवारिक परिस्थितियों के कारण कोई भी बालिका शिक्षा से न रहे वंचित- डीएम>>जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने दिये परिसंपत्तियों की नियमित समीक्षा के निर्देश>>तकनीकी खराबी के बाद लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट वापस हीथ्रो एयरपोर्ट पर सुरक्षित लौटी>>त्यूणी में टोंस नदी से 46 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद>>15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें, जिलों में तेज हुआ मरम्मत अभियान>>हरिद्वार में प्रथम पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् का किया शुभारंभ, CM धामी बोले- ज्ञान के साथ संस्कार जरूरी>>25 सूत्रीय कार्यक्रम के लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करें अधिकारी : मुख्य विकास अधिकारी>>‘प्रेम कीटाणु’ का ट्रेलर रिलीज, प्यार और गलतफहमी के बीच उलझी वीर पहाड़िया-अपराशक्ति खुराना की कहानी>>मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमिपूजन>>आयुर्वेद हमारी प्राचीन ज्ञान परंपरा और समृद्ध विरासत का महत्वपूर्ण अंग- मुख्यमंत्री धामी>>मीराबाई चानू ने किया कमाल, 198 किलो उठाकर रचा इतिहास, एशियाड में भारत को दिलाया रजत पदक>>गंगा में मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, 11 लोग डूबे, चार को बचाया, एक का शव बरामद>>MBECL पर ED का शिकंजा, तीन राज्यों में 16-17 ठिकानों पर छापेमारी>>निठारी कांड के पूर्व आरोपी सुरेंद्र कोली की मौत पर सवाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार>>नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना>>राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश>>नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक>>हेरोइन तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गौरव डावर गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 दिन की ईडी कस्टडी दी>>प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

हरदीप पुरी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, ‘किसानों का सिर्फ कर्जे माफ किए, उन्हें पैसे नहीं दिए’

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 अक्टूबर, 2021, सोमवार, नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने रविवार को कांग्रेस के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती संप्रग सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उसने किसानों के सिर्फ बैंक कर्ज माफ किए, लेकिन उन्हें कोई अन्य मौद्रिक सहायता उपलब्ध नहीं कराई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा किए गए एक ट्वीट के जवाब में पुरी ने ट्वीट कर कहा, ‘करीब 11 करोड़ किसानों को प्रतिवर्ष छह हजार रुपये दिए गए। एक साल में किसान बहनों और भाइयों को सीधे उनके खातों में करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये दिए गए हैं। संप्रग ने 60 हजार करोड़ रुपये माफ किए, किसानों को वह पैसा नहीं मिला। उस समय सिर्फ उनके बैंक के कर्जे माफ किए गए थे।’

इससे पहले शाह ने ट्वीट कर कहा था, ‘लोगों के कल्याण के लिए प्रयास करना ही आध्यात्म का मार्ग है। हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी इसी मार्ग पर चल रहे हैं। कई दशक तक अन्य सरकारों ने गरीबों से कई वादे किए, लेकिन किया कुछ नहीं। आज मैं गर्व के साथ कह सकता हूं कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने गरीब लोगों को समाज में सिर उठाकर सम्मानजनक जीवन जीने का अधिकार दिया है।’

मालूम हो कि पीएम-किसान योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल तीन समान किस्तों में छह हजार रुपये उपलब्ध कराए जाते हैं। फंड सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर किया जाता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!