Breaking News :
>>मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल>>17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’>>जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम>>उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने ली उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया स्वागत

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 सितम्बर 2021, बुधवार, देहरादून। आज 15 सितम्बर, बुधवार को राजभवन में लेफ्टिनेंट जनरल(सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने राज्य के आठवें राज्यपाल के रूप में शपथ ली। नैनीताल हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश आर. एस. चौहान ने उन्‍हें शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव डॉ० एस.एस. संधु ने किया। समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य व आला अधिकारी, सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री धामी ने नए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल(सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह का स्वागत किया

उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह मंगलवार को दून पहुंच गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजभवन में नए राज्यपाल से मुलाकात कर उनका स्वागत किया।

नवनियुक्त राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह का मंगलवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर कैबिनेट मंत्रियों डा धन सिंह रावत, गणेश जोशी और स्वामी यतीश्वरानंद ने स्वागत किया। राजभवन में उनका स्वागत मुख्य सचिव डा एसएस संधु, डीजीपी अशोक कुमार, राज्यपाल के सचिव बृजेश कुमार संत ने पुष्प गुच्छ भेंटकर किया। इस अपर सचिव जितेंद्र कुमार सोनकर, जिलाधिकारी डॉ० आर राजेश कुमार, एसएसपी जन्मेजय खंडूरी एवं राजभवन के समस्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह का संक्षिप्त जीवन परिचय

  • लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह सेना से 2016 में सेवानिवृत्त हुए। उन्‍होंने सेना में करीब 40 वर्ष की सेवा दी। इस दौरान उन्होंने चार राष्ट्रपति पुरस्कार और दो चीफ आफ आर्मी स्टाफ कमंडेशन अवार्ड प्राप्त किए।
  • लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह सेना डिप्टी चीफ आफ आर्मी स्टाफ रहे
  • लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह सेना एडजुटेंट जनरल और 15 कार्प्‍स के कमांडर रहे
  • वह चीन मामलों से जुड़े मिलिट्री आपरेशन के निदेशक
  • उन्‍होंने नेशनल डिफेंस कालेज और डिफेंस सर्विसेज स्टाफ से स्नातक किया।
  • उन्‍होंने चेन्नई और इंदौर विश्वविद्यालयों से दो एम फिल डिग्री ली।
  • चेन्नई विश्वविद्यालय से वह कर रहे हैं ‘स्मार्ट पावर फार नेशनल सिक्योरिटी डायनेमिक्स’ विषय पर पीएचडी।
  • उन्‍होंने सैनिक स्कूल कपूरथला (पंजाब) से स्कूलिंग की।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!