Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
खेल-जगतताज़ा खबरें

ऑस्ट्रेलिया में तय समय पर होगा T-20 वर्ल्ड कप

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 अप्रैल, 2020 मंगलवार। दुनिया भर में फैली कोरोना वायरस महामारी के बावजूद टी-20 क्रिकेट विश्व कप के आयोजनकर्ताओं को उम्मीद है कि ऑस्ट्रेलिया में इस साल अक्टूबर-नवंबरमें होने वाला यह टूर्नामेंट अपने तय समय पर होगा। कोरोना वायरस के कारण पूरी दुनिया में सभी खेल गतिविधियां रुकी हुई हैं।

इस महामारी के कारण कई टूर्नामेंट या तो रद कर दिए गए हैं या फिर स्थगित कर दिए हैं। ऐसे में 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक होने वाले टी-20 विश्व कप पर भी खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया में होने वाली ऑस्ट्रेलियाई फुटबॉल लीग (एएफएल) और नेशनल रग्बी लीग सत्र को कोरोना वायरस के कारण पहले ही निलंबित किया जा चुका है। इन लीग की तारीखें टी-20 विश्व कप की तारीखों से टकरा सकती हैं।

टी-20 विश्व कप आयोजन समिति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निक हॉक्ले ने कहा कि हम खुद को उस सर्वश्रेष्ठ स्थिति में लाना चाहते हैं, जहां से हम तय कार्यक्रम के अनुसार इस टूर्नामेंट का सफल आयोजन कर सकें। हमें उम्मीद है कि यह कार्यक्रम के अनुसार होगा। हम सभी पहलुओं से इस पर गौर कर रहे हैं।

हम आयोजन समिति, आइसीसी और सभी सदस्यों के साथ बातचीत कर रहे हैं। अगर कुछ बदलाव होता है तो हम सबको इससे अवगत कराएंगे, लेकिन अभी के लिए केवल सात महीने ही बचे हैं और हमारे पास थोड़ा ही समय है। ऑस्ट्रेलिया में एएफल और रग्बी लीग अगर शुरू होती है तो यह सितंबर के बाद ही शुरू होगी।

हॉक्ले ने कहा कि खेल आयोजन के कई टूर्नामेंट के सत्र काफी लंबे हो गए हैं। हमारा अब भी मानना है कि टी-20 विश्व कप आयोजित होने के लिए मजबूत स्थिति में हैं क्योंकि यह अब अगले 10-20 साल बाद ही यहां दोबारा आने वाला है। टिकट बिक्री को लेकर हम पहले ही उत्साहित हैं। आइसीसी पहले ही यह स्पष्ट कर चुकी है कि टी-20 विश्व कप के स्थगित होने का कोई सवाल ही नहीं है और यह अपने तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगा।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *