Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
खेल-जगत

टी-20 विश्‍व कप 2024 : भारत और अमेरिका के बीच मुकाबला आज 

न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ेगी दोनों टीमें

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 12 जून 2024, देहरादून/न्यूयॉर्क। टी-20 विश्‍व कप 2024 के 25वें मुकाबले में बुधवार को भारतीय टीम का सामना मेजबान अमेरिका से होगा। यह मैच न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में विजयी रथ पर सवार भारतीय टीम की कोशिश इस मैच को अपने नाम कर जीत की हैट्रिक लगाने पर होगी। दूसरी ओर भारतीय मूल के खिलाड़‍ियों से सजी अमेरिका टीम की नजर तीसरी जीत पर होगी। USA के स्‍क्वॉड में 8 भारतीय मूल के प्‍लेयर शामिल हैं। ऐसे में इस अहम मैच में दोनों टीमों की संभावित प्‍लेइंग 11 क्‍या हो सकती है, आइए जानते हैं।

अमेरिका के खिलाफ मैच में भारतीय टीम की प्‍लेइंग 11 में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की जगह चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को मौका मिल सकता है। शिवम दुबे की जगह पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में यशस्‍वी जायसवाल की अंतिम 11 में एंट्री हो सकती है। USA की टीम में कोई भी प्‍लेयर चोटिल नहीं है। ऐसे में मोनांक पटेल बिनिंग कॉम्बिनेशन से कोई छेड़छाड़ नहीं कर सकते हैं।

टी-20 विश्‍व कप 2024 में भारत और अमेरिका ने अब तक 2-2 मैच खेले हैं और सभी में जीत दर्ज की है। भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में आयरलैंड को 8 विकेट से हराया था। रोहित शर्मा एंड कंपनी ने अपने दूसरे मैच में पाकिस्‍तान को 6 रन से मात दी थी। दूसरी ओर अमेरिका ने अपने पहले मुकाबले में कनाडा को 7 विकेट से रौंदा था। दूसरी ओर USA और पाकिस्‍तान के बीच खेला गया मैच टाई रहा था। सुपर ओवर में अमेरिका ने पाकिस्‍तान के मुह से जीत छीन ली थी।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *