Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
स्वास्थ

उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का कहर जारी, एक और मरीज की मौत

देहरादून। उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का कहर बढ़ता ही जा रहा है। हर दिन इस वायरस की चपेट में आने वाला कोई न कोई मरीज मौत के मुंह में समा रहा है। प्रदेश में स्वाइन फ्लू से पीड़ित एक और मरीज की मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार ऋषिकेश के गुमानीवाला निवासी 41 वर्षीय एक व्यक्ति को कुछ दिन पहले पटेलनगर स्थित श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसको सांस लेने में दिक्कत, तेज बुखार, सीने में दर्द आदि की समस्या थी। उपचार के दौरान मरीज ने दम तोड़ दिया है।

प्रदेश में अब तक स्वाइन फ्लू से 16 मरीजों की मौत हो चुकी है। इनमें अकेले श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में 13 मरीजों की मौत हुई है। सीएमओ कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को तीन और मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इन तीनों मरीजों का उपचार भी श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में चल रहा है।

इस तरह राज्य में एक माह से भी कम समय में स्वाइन फ्लू का वायरस 56 लोगों को अपनी चपेट में ले चुका है। इनमें 16 मरीजों की मौत हो चुकी है। बीस से अधिक मरीज शहर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। बावजूद इसके स्वास्थ्य महकमा हवाई दावे करने से थक नहीं रहा है।

स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि स्वाइन फ्लू पर नियंत्रण व रोकथाम के लिए पूरी कोशिश की जा रही है। सभी सरकारी व निजी अस्पतालों को पहले से ही अलर्ट पर रखा गया है। अस्पतालों में एंटीवायरल औषधियां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *