Breaking News :
>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार>>हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों का जलवा, कुश्ती-आर्म रेस्लिंग में जीते 9 पदक>>कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में पूरा होगा PNG नेटवर्क, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश>>बार-बार थकान और सुस्ती को न समझें सामान्य, हो सकता है इस बीमारी का संकेत>>आम आदमी की रसोई पर महंगाई की मार, 65 रुपये किलो तक पहुंचे प्याज के दाम
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड में 50 फीसदी क्षमता के साथ खुलेंगे मल्टीप्लेक्स और स्वीमिंग पुल, दुकानें खोलने के समय भी बढ़ा

  • सरकार ने उत्तराखंड में कोविड कर्फ्यू भले ही एक हफ्ते और बढ़ाकर 27 जुलाई तक कर दिया हो, लेकिन कई पाबंदियाँ काम कर दी

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 जुलाई 2021, सोमवार, देहरादून। सरकार ने प्रदेशभर में मल्टीप्लेक्स और, वाटर पार्क, स्वीमिंग पुल को खोलने की अनुमति दे दी है। यह सभी 50 फीसदी क्षमता के साथ संचालित हो सकेंगे। सरकार ने प्रदेश में दुकानें खोलने के समय में भी बदलवा किया है। अब दुकानें सुबह आठ बजे से रात नौ बजे तक खुलेंगी। दूसरे राज्यों से उत्तराखंड आने हवाई यात्रियों को प्रदेश में आने की अनुमति होगी, अगर उन्होंने कोरोना इंजेक्शन की दोनाें डोज लगवाई होगी। वहीं, सरकार ने सख्त हिदायत दी है कि सभी के लिए कोरोना गाइडलाइन्स का सख्ती से पालन करना अनिवार्य होगा। पुलिस-प्रशासन को निर्देशित किया है कि बिना मास्क घूमने वाले लोगों से सख्ती से निपटा जाए। ऐसे लोगों का चालान भी काटा जाए।

आपको बता दें कि रविवार को उत्तराखंड के 5 जिलों में कोरोना का एक भी नया मरीज नहीं मिला। जबकि राज्य में कुल 19 नए मरीज मिले हैं। 52 मरीज ठीक होने के बाद अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए जिससे एक्टिव मरीजों की संख्या अब महज 623 रह गई है। स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार रविवार को अल्मोड़ा, बागेश्वर, चम्पावत, नैनीताल और उत्तरकाशी जिलों में एक भी नया कोरोना संक्रमित नहीं मिला। जबकि 5 जिलों में सिर्फ एक – एक नया मरीज मिला है। देहरादून में सर्वाधिक छ: मरीज मिले जबकि अन्य किसी भी जिले में दस से अधिक मरीज नहीं मिले हैं। रविवार को कुल 18 हजार से अधिक सैंपलों की जांच हुई जबकि 17 हजार के करीब मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। राज्य में कोरोना संक्रमण की दर 5.72 प्रतिशत जबकि मरीजों के ठीक होने की दर 95.90 प्रतिशत रह गई है। रविवार को राज्य में कोरोना संक्रमण के बाद किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!