Breaking News :
>>कांवड़ यात्रा केवल आस्था का नहीं, बल्कि सेवा और जनजागरण का भी महापर्व है- विजया रहाटकर>>सड़क सुरक्षा में जनभागीदारी जरूरी, सभी विभाग करें समन्वित प्रयास- डीएम>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश
उत्तराखण्ड

श्राइन बोर्ड को लेकर सरकार के फैसले के खिलाफ स्वामी रामदेव

चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड गठन को लेकर उत्तराखंड सरकार के फैसले के खिलाफ अब स्वामी रामदेव भी सामने आए हैं। बोर्ड गठन पर अखाड़ा परिषद के विरोध का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि वह अखाड़ा परिषद के साथ हैं। कहा कि सरकार को यदि अधिग्रहण करना है तो सभी धर्मस्थलों का करे। केवल सनातन धर्म पर कुठाराघात क्यों किया जा रहा है।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरी ने पतंजलि योगपीठ में योगगुरु स्वामी  रामदेव से महाकुंभ को लेकर शिष्टाचार भेंटवार्ता की। इस दौरान महाकुंभ की व्यवस्थाओं को लेकर दोनों संतों ने चर्चा की। चर्चा के दौरान बाबा रामदेव ने कहा कि महाकुंभ में भारत के विभिन्न राज्यों के अलावा विदेशी श्रद्धालु भी हरिद्वार में पहुंचेंगे। ऐसे में हाईवे ही महाकुंभ मेले की मुख्य लाइफलाइन है।

यदि सुविधाजनक हाईवे श्रद्धालुओं को मिलेगा तो निश्चित रूप से देशभर से आने वाले श्रद्धालु महाकुंभ की सुंदर छवि मन में लेकर वापस लेकर जाएंगे। इसलिए हाईवे का निर्माण महाकुंभ से पूर्व किया जाना जरूरी है। उन्होंने स्लाटर हाउस का निर्माण बंद करने की अखाड़ा परिषद की मांग का भी समर्थन किया। कहा कि श्रीमहंत नरेंद्र गिरी के नेतृत्व में कई कुंभ पर्व संपन्न हो चुके हैं।
उनके व्यापक अनुभव का लाभ हरिद्वार महाकुंभ में मिलेगा। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरी ने कहा कि आपसी समन्वय से ही महाकुंभ सकुशल संपन्न होगा। कुंभ मेला अधिकारी अनुभवी हैं, जिसका लाभ अवश्य ही आश्रम अखाड़ों, मठ मंदिरों को मिलेगा। कहा कि 12 दिसंबर को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ङ्क्षसह रावत से महाकुंभ मेले की व्यवस्थाओं को लेकर काफी गंभीर वार्ता हुई है। अखाड़ों में होने वाले स्थायी कार्य भी जल्द ही शुरू हो जाएंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!