Breaking News :
>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश
देश

मुंबई में मुकेश अंबानी के घर के पास संदिग्ध कार और विस्फोटक सामग्री मिलने से मचा हड़कंप

मुंबई, राज्य ब्यूरो। देश के प्रमुख उद्योगपति, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन एवं दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक मुकेश अंबानी के घर अंटीलिया के बाहर एक संदिग्ध स्कार्पियो कार पाई गई। कार में जिलेटिन की 20 छड़ें मिली हैं। इस घटना के बाद अंटीलिया के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है, और पुलिस संदिग्ध कार खड़ी करने वाले की तलाश में जुट गई है।

 इमारत से करीब 200 मीटर दूर संदिग्ध कार मिली  

गुरुवार शाम को दक्षिण मुंबई के पैडर रोड इलाके में स्थित अंटीलिया इमारत से करीब 200 मीटर दूर एक संदिग्ध कार खड़ी दिखाई दी। काफी देर से यह कार खड़ी देख मुकेश अंबानी की इमारत के सुरक्षाकर्मियों ने पुलिस को सूचित किया। जल्दी ही स्थानीय पुलिस के अलावा स्निफर डाग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ता एवं आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) की टीम भी मौके पर पहुंच गई। बम डिटेक्शन एवं डिस्पोजल स्क्वायड ने गाड़ी का दरवाजा खोलकर जांच शुरू की तो उसे गाड़ी में जिलेटिन की 20 छड़ें प्राप्त हुईं।

महाराष्ट्र के गृहमंत्री ने की पुष्टि

बता दें कि जिलेटिन विस्फोट के काम में लाया जाता है। महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने भी इस बात की पुष्टि की है कि अंबानी के घर के नजदीक एक स्कार्पियो कार में जिलेटिन की 20 छड़ें पाई गई हैं। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा पूरे मामले की जांच कर रही है। अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इस मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है।

बता दें कि मुंबई में हाजी अली एवं महालक्ष्मी मंदिर चौराहे से गिरगांव चौपाटी की ओर जानेवाला व्यस्ततम मार्ग पैडर रोड के नाम से जाना जाता है। इस रोड से अंदर गई कार्मिकेल रोड पर मुकेश अंबानी की चर्चित बहुमंजिला अंटीलिया इमारत है। इस इमारत में दो गेट हैं, जहां बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी मौजूद रहते हैं। संभवतः इसीलिए कार खड़ी करनेवाले ने इमारत के गेट से करीब 200 मीटर की दूरी पर यह कार खड़ी की थी, ताकि वह अंटीलिया के सुरक्षाकर्मियों की निगाह में आने से बच सके।

संदिग्‍ध कार की नंबर प्लेट काफिले में चलनेवाली कारों के नंबर से मिलता-जुलता

सुरक्षाकर्मियों को कार पर शक इसलिए हुआ, क्योंकि उसकी नंबर प्लेट मुकेश अंबानी के सुरक्षा काफिले में चलनेवाली कारों के नंबर से मिलता-जुलता था। लेकिन वह कार उनके सुरक्षा काफिले की नहीं थी। हालांकि यह इमारत गांवदेवी पुलिस थाने के अंतर्गत आती है। लेकिन इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच ने अपने हाथ में ले ली है।

मुकेश अंबानी को मिली है जेड कैटेगरी की सुरक्षा

मुकेश अंबानी को सरकार की तरफ से जेड कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है। इसके अलावा उन्होंने अपनी एवं अपने घर की सुरक्षा के लिए प्राइवेट सुरक्षाकर्मियों की भी एक बड़ी टीम तैयार कर रखी है। कुछ दिनों पहले ही उनके सुरक्षा काफिले में चलने के लिए तैयार की गई बाइकर्स की टीम चर्चा में आई थी। बुलेट मोटरसाइकिल पर चलनेवाला इस दस्ते को विशेष रूप से सुसज्जित किया गया है। एक अनुमान के मुताबिक मुकेश अंबानी की सुरक्षा पर प्रतिमाह 20 लाख रुपए से अधिक खर्च किए जाते हैं। इसके बावजूद उनकी इमारत के नजदीक विस्फोटक से लदी कार मिलने से मुंबई पुलिस की चिंता बढ़ गई है। पुलिस इस घटना की आतंकी एंगल से भी जांच कर रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!